सूरत में व्यापारी के दफ्तर पर IT का छापा, करोड़ों का कैश और जमीन के कागजात बरामद
नोटबंदी के बाद से देश के कई हिस्सों में की गई अब तक की छापेमारी में करोड़ों रुपए की नकदी बरामद हुई है।
नई दिल्ली। 8 नवंबर को नोटबंदी की घोषणा के बाद आयकर विभाग, प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) देश के तमाम जगहों पर छापेमारी कर काले धन के कुबेरों का खुलासा कर रहे हैं।

ताजा मामला, गुजरात के सूरत का है, जहां फाइनेंसर किशोर भजियावाला के परिसर में आयकर विभाग ने छापे मारी की। छापेमारी की कार्रवाई के दौरान विभाग को 400 करोड़ रुपए नकद, आभूषण और प्रॉपर्टी के कागजात बरामद हुए हैं।
दो RBI के अधिकारी गिरफ्तार
इससे पहले कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में CBI ने भारतीय रिजर्व बैंक के दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने गैर कानूनी तरीके से कैश एक्सचेंज किया।
सूत्रों के अनुसार दोनों अफसरों ने 500 और 1,000 के विमुद्रीकृत किए करेंसी नोट को बड़ी मात्रा में नई करेंसी नोट से एक्सचेंज किया है।
वहीं शनिवार को ही मुंबई में कार्यरत रेलवे के असिस्टेंट कमर्शियल मैनेजर को नोटों की अदला-बदली के आरोप में CBI ने नामजद किया है। आरोप है कि उसने 8.22 लाख रुपये के पुराने नोटों को 2000 रुपये के नए नोटों से बदला है।












Click it and Unblock the Notifications