गुजरात: वृद्ध मां को घर पर बंधक बना पीट रही थी बेटी, बेटे ने ऑस्ट्रेलिया से की पुलिस को खबर
अहमदाबाद. शहर के शाहीबाग के स्थित एक अपार्टमेंट में एक महिला ने अपनी वृद्ध मां को जिस तरह दुख-दर्द दिया, उससे मां-बेटी का रिश्ता शर्मसार हो सकता है। महिला अपनी मां की पिटाई किया करती थी। एक दिन महिला के भाई को, जो ऑस्ट्रेलिया में रहता है, उसे पता चल गया कि मां को पीटा है तो उसने वहीं से पुलिस को सूचना देकर मदद की गुहार लगाई। पुलिसने इस मामले में संज्ञान लिया। पुलिस की शी टीम और डी स्टाफ उक्त अपार्टमेंट में पहुंचा। वहां वृद्धा को मुक्त कराया और सुरक्षित स्थान पर भेजा। उसके बाद आरोपी बेटी को पकड़ा।

संवाददाता के अनुसार, बेटी की मानसिक स्थिति खराब बताई जा रही है। उसे उपचार के लिए भेजा गया है। यह पता चला है कि, वह अपनी मां को बंधक बनाकर पीट रही थी। पुलिस की टीम ने अपार्टमेंट के पीछे से सीढ़ी लगाकर घर में प्रवेश किया। जहां महिला को झगड़ते देखा।
वृद्धा का वजन बहुत अधिक होने के कारण वह अपना बचाव करने में सक्षम नहीं थी। हालांकि पुलिस ने बंधक बनी वृद्धा को बचाकर उनके एक स्वजन के पास भेज दिया। वहीं, बेटी को मानसिक रोगों के डॉक्टर के पास इलाज के लिए पहुंचाया।

पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर माधुपुरा पुलिस स्टेशन डी स्टाफ पीएसआई अरविंद चावड़ा के साथ शी टीम भी वृद्धा को बचाने पहुंची थी। हालांकि, जब दरवाजा खटखटाया तो अंदर से महिला ने धमकी देते हुए कहा कि, यदि पुलिस अंदर आई तो वृद्धा काे चाकू से मार देगी। जिससे उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने का अंदाजा पुलिस ने लगाया। बाद में पुलिस ने युवती को बातों में उलझाया और फायर ब्रिगेड को बुलाया।












Click it and Unblock the Notifications