कोरोना से गुजरात में अब तक 105 मौतें, अकेले अहमदाबाद में 63 लोगों की जान गई
अहमदाबाद। कोरोना वायरस लगातार कहर बरपा रहा है। गुजरात में इससे अब तक 105 लोगों की जान जा चुकी है। गुरुवार को बीते 12 घंटे में राज्य में दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। इनमें एक अहमदाबाद और दूसरी मौत सूरत में हुई। वहीं, राज्य में कुल मामले 1400 का आंकड़े से आगे बढ़ गए। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को 59 वर्षीय पुरुष ने अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में दम तोड़ा। यह मरीज डायबिटीज से भी ग्रस्त था।

गुरुवार को राज्य में दूसरी मौत सूरत की 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हुई, जिसे हाइपरटेन्शन भी था। इस महिला की मौत नए सिविल अस्पताल में हुई। सूरत में अब तक कोरोना से 13 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि, अहमदाबाद राज्य का ऐसा इकलौता शहर है जहां 63 लोग जान गंवा चुके हैं। उसके अलावा वडोदरा में 10 और भावनगर में 5 मरीज अब तक दम तोड़ चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, गांधीनगर, पंचमहाल, भरूच और आणंद जिले में 2-2 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा पाटण, जामनगर, कच्छ, बोटाद, अरवल्ली और वलसाड जिले में भी एक-एक मौत हो चुकी है। गुजरात में कोरोना से गुुरुवार को 2 मौत हुईं। विभाग की ओर से यह आंकड़ा भी दिया गया है कि, राज्य में 33 हजार 316 लोगों का टेस्ट किया जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications