लॉकडाउन के 1 माह बाद सरकार ने दुकानें खोलने की छूट दी तो अहमदाबाद के बाजार में लगी ऐसी भीड़
अहमदाबाद। कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए देशभर में लगाए गए लॉकडाउन को एक माह बीत चुका है। केंद्र सरकार ने इसे लेकर धीरे-धीरे छूट देनी शुरू कर दी है। इस क्रम में गृह मंत्रालय ने बीती रात एक आदेश जारी किया कि, शनिवार से सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में रजिस्टर्ड दुकानों को कुछ शर्तों के साथ खोलने दिया जाए। यह छूट सिर्फ उन्हीं दुकानों को मिलेगी, जो नगर निगमों और नगरपालिकाओं की सीमा में नहीं आती। यह छूट मिलते ही गुजरात के भी कई शहरों में भारी संख्या में दुकानें खोल दी गईं। अहमदाबाद में तो लोग सोशल डिस्टेंसिंग ही भूल गए।
Recommended Video

रमजान में खुली दुकानें, सोशल डिस्टेंसिंग भूले लोग
अहमदाबाद के बाजार की तस्वीर सामने आई है। इसमें देखा जा सकता है कि, किस कदर भीड़ उमड़ रही है। कई लोग बिना मास्क या रूमाल पहने ही निकल रहे हैं। जबकि, राज्य के डीजीपी शिवानंद झा कह चुके हैं कि, ये शहर हाईरिस्क जोन में है। इस अकेले शहर में ही गुजरात के कुल मरीजों के आधे से ज्यादा मरीज हैं। 1600 से ज्यादा लोगों का अस्पतालों में उपचार चल रहा है। संक्रमण से ग्रसित होकर 80 से ज्यादा मर चुके हैं। मगर, फिर भी कई इलाकों में लोगों ने लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग के नियम ताक पर रख दिए हैं।

छोटे व्यापारियों, धंधे वालों को मिली राहत
संवाददाता ने बताया कि, सरकार के निर्णय से गुजरात में छोटे-बड़े व्यापारियों को काफी राहत मिली है। यहां 26 अप्रैल यानी आगामी कल से सभी जिलों में मॉल ओर मार्केटिंग कॉम्पलैक्स के सिवाए सभी दुकानें खुल सकेंगी। यह छूट सिर्फ हॉट्स्पॉट् एरिया में नहीं होगी। लोगों से कहा जा रहा है कि, सबको नियमों का ध्यान रखना होगा। मास्क जरूर पहनना होगा।

क्या नहीं खुलेगा?
- सैलून नहीं खुलेंगे।
- आइसक्रीम पार्लर नहीं।
- जूते चप्पलों की दुकान नहीं।
- पान की दुकान नहीं।
नमकीन, मिठाई की दुकान नहीं।

क्या खुलेगा?
- मोबाइल रिचार्ज,
- इलेक्ट्रॉनिक, एसी रिपेयरिंग,
- पंचर की दुकानें,
- स्टेशनरी।
- हॉट्सस्पॉट एरिया में शॉपिंग मॉल्स और कॉम्प्लेक्स अभी नहीं खुलेंगे।












Click it and Unblock the Notifications