वीडियो: देखिए कैसे सोने की चेन छीनकर भाग गया लुटेरा
गुजरात के अहमदाबाद में आनंद नगर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक लुटेरा एक बुजुर्ग महिला के गले से चेन छीनता हुआ दिखाई दे रहा है।
अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में आनंद नगर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक लुटेरा एक बुजुर्ग महिला के गले से चेन छीनता हुआ दिखाई दे रहा है।

वीडियो देखने से साफ पता चलता है कि एक बुजुर्ग लोग भी कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। एक बुजुर्ग महिला एक गली में कुछ सामान लेकर आती हुई दिखाई दे रही हैं। पहले से ही तांक लगाकर बैठा हुआ एक दो युवा उनसे चेन छीनने को तैयार हैं।
जैसे ही महिला गली में आती हैं। पीछे से आकर एक लुटेरा उनके गले से चेन छीन लेता है और चेन छीनकर भाग जाता है। पर लुटेरा यह ध्यान नहीं दे पाता है कि उसकी सारी गतिविधि एक सीसीटीवी में कैद हो रही है। अहमदाबाद के आनंद नगर में यह घटना 20 अप्रैल गुरुवार को हुई है।












Click it and Unblock the Notifications