कौन हैं गुजरात कैडर के IAS Kankipati Rajesh, आधी रात को CBI ने घर-दफ्तर पर क्यों मारे छापे?

अहमदाबाद, 20 मई। गुजरात कैडर के आईएएस अधिकारी के. राजेश के ठिकानों पर सीबीआई के छापे पड़े हैं। गुजरात के सूरत, सुरेंद्रनगर व गांधीनगर और आईएएस के. राजेश के होम स्टेट आंध्र प्रदेश में एक साथ कार्रवाई हुई है। इनका पूरा नाम राजेश कांकीपति है।

 आईएएस के. राजेश सौराष्ट्र के जिला कलेक्टर रहे

आईएएस के. राजेश सौराष्ट्र के जिला कलेक्टर रहे

दरअसल, आईएएस अधिकारी के. राजेश जब गुजरात में सौराष्ट्र के जिला कलेक्टर के पद पर कार्यरत थे तब इनके खिलाफ भ्रष्टाचार की कई शिकायतें मिली थीं। सीबीआई दिल्ली की टीम ने इनके खिलाफ भ्रष्टाचार का केस भी दर्ज किया था। गृह विभाग से भी ट्रांसफर हो गया था।

संदिग्ध भूमि सौदों और हथियारों के लाइसेंस देने के आरोप

संदिग्ध भूमि सौदों और हथियारों के लाइसेंस देने के आरोप

ईएएस अधिकारी के. राजेश के खिलाफ रिश्वत लेने के बाद संदिग्ध भूमि सौदों और हथियारों के लाइसेंस देने के आरोप लगाए गए थे, जिनकी जांच रिटायर्ड एडिशनल चीफ सेक्रेटरी रैंक के अधिकारी द्वारा की जा रही है।

सीबीआई की एंटी करप्शन विंग की टीम गांधीनगर पहुंची

सीबीआई की एंटी करप्शन विंग की टीम गांधीनगर पहुंची

भ्रष्टाचार के मामलों की शिकायतों पर गुरुवार को सीबीआई दिल्ली यूनिट में के.राजेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई और दिल्ली से सीबीआई की एंटी करप्शन विंग की टीम गांधीनगर पहुंची और यहां के सीबीआई अधिकारियों की मदद से छापे मारे।

 निजी लोगों की मिलीभगत की आशंका

निजी लोगों की मिलीभगत की आशंका

मीडिया की खबरों की मानें तो आईएएस के. राजेश के सौराष्ट्र कलेक्टर के कार्यकाल की गहनता से जांच की जाएगी। आशंका है कि इन्होंने कई निजी व्यक्तियों की मिलीभगत से भ्रष्टाचार किया था। सौराष्ट्र में भूमि सौदों के विवरण की भी जांच की जाएगी।

कौन हैं आईएएस राजेश कांकीपति?

कौन हैं आईएएस राजेश कांकीपति?

बता दें कि सीबीआई रेड का सामने कर रहे आईएएस अधिकारी मूलरूप से आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं। गुजरात कैडर में 2011 के आईएएस अधिकारी हैं। वर्तमान ये एनआरआई और सामान्य प्रशासन विभाग के एआरटी डिवीजन के संयुक्त सचिव हैं।

के. राजेश ने पांडिचेरी सेंट्रल यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स में बीटेक किया है। यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2010 में 103 रैंक हासिल की। 2013 में जूनागढ़ में सहायक कलेक्टर के रूप में सेवाएं दी। फिर सूरत में सहायक कलेक्टर, सूरत में ही जिला विकास अधिकारी के रूप में कार्य किया। ये सुरेंद्रनगर व सौराष्ट्र के जिला कलेक्टर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+