गुजरात में जो मोदी ना कर पाए, क्या अमित शाह कर पाएंगे?

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह का ने इस बार गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए 150 सीटों का लक्ष्य रखा है।

अहमदाबाद। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने हाल ही में एक रैली के दौरान कहा था इस बार विधानसभा चुनाव में 150 सीटें भाजपा का लक्ष्य होगा। उत्तर प्रदेश चुनावों में मिली अपार सफलता के बाद शाह ने अपने गृह राज्य के लिए सीट जीतने का लक्ष्य तय है।

अब तक कोई नहीं तोड़ पाया रिकॉर्ड

अब तक कोई नहीं तोड़ पाया रिकॉर्ड

बता दें कि साल 1985 में कांग्रेस को गुजरात में 149 सीटें मिली थीं। उसके बाद से अब तक कोई भी इस रिकॉर्ड को तोड़ नहीं पाया। अब सवाल ये है कि क्या भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस के रिकॉर्ड को तोड़ पाएगी?

चुनाव जीतने के लिए विश्वस्त है भाजपा

चुनाव जीतने के लिए विश्वस्त है भाजपा

भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में ना सिर्फ अपनी जीत के लिए विश्वस्त है वरन्, वो अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने की बात कह रही है। गौरतलब है कि साल 2012 में भाजपा को 115 सीट मिली थी। 2002 और 2007 में पार्टी को क्रमशः 127 और 117 सीटें मिली थी। 2017 के विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा 182 विधानसभा सीटों में से 150 सीटों का लक्ष्य रखा है।

शाह ने कहा था

शाह ने कहा था

बीते दिनों एक रैली में शाह ने यह भी कहा था कि नरेंद्र मोदी का विजय रथ नवंबर में गुजरात पहुंचेगा। गौरतलब है कि भाजपा अगर 150 सीटें जीतने में सफल हो जाती है तो यह एक रिकॉर्ड बन जाएगा।

अभी तक किसी को नहीं मिली इतनी सीटें

अभी तक किसी को नहीं मिली इतनी सीटें

अभी तक कोई दल इतनी सीटें हासिल नहीं कर पाया है। भाजपा को उम्मीद है कि हाल ही में यूपी में मिली प्रचंड जीत और मोदी के विका मंत्र के जरिए वो गुजरात में रिकॉर्ड बनाने में कामयाब हो जाएगी।

अभी तक किसी को नहीं मिली हैं इतनी सीटें

अभी तक किसी को नहीं मिली हैं इतनी सीटें

अभी तक कोई दल इतनी सीटें हासिल नहीं कर पाया है। भाजपा को उम्मीद है कि हाल ही में यूपी में मिली प्रचंड जीत और मोदी के विका मंत्र के जरिए वो गुजरात में रिकॉर्ड बनाने में कामयाब हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+