Exit Poll के बाद भाजपा में बैठकों की दौर जारी, मोदी से मिलेंगे राजनाथ-गडकरी

narendra modi
अहमदाबाद। 16 मई को चुनाव परिणाम आ जाएंगे। देश फैसला सबके सामने आ जाएगा कि जनता ने इस बार किसका साथ दिया है, लेकिन चुनाव परिणाम से पहले सामने आए एग्जिट पोल्स ने भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदें बढ़ा दी है। पोस्ट पोल्स में एनडीए को बहुमत मिलते दिखाया गया है। ऐसे में एग्जिट पोल्स के परिणाम से खुश भाजपा में बैठकों का दौर शुरु हो गया है।

चुनाव नतीजों से पहले आज भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं की अहम बैठक होने वाली है। पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह, अरुण जेटली और नितिन गडकरी नरेंद्र मोदी से मिलने गांधीनगर पहुंच रहे हैं। आज शाम 5 बजे होने वाली बैठक में 16 मई को चुनाव नतीजों के बाद की संभावित स्थिति पर चर्चा की होने की संभावना जताई जा रही है। माना जा रहा है कि आज ही मोदी चुनाव बाद की रणनीति फाइनल करेंगे।

भीतरखाने से आ रही खबरों के मुताबिक मंत्रीपदों के बंटवारे का फैसला हो चुका है। वहीं एनडीए सरकार बनने पर वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को उनकी वरिष्ठता देखते हुए सोनिया गांधी जैसी जिम्मेदारी दी जा सकती है। अटकलें हैं कि एनडीए या राष्ट्रीय सलाहकार परिषद का अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

प्रदेश बीजेपी प्रवक्ता हर्षद पटेल ने जानकारी दी कि तीन नेता राजनाथ सिंह, अरुण जेटली और नितिन गडकरी अहमदाबाद आएंगे और मोदी से गांधीनगर में मिलेंगे। सूत्रों ने दिल्ली में बताया कि मोदी के साथ बैठक से पहले मंगलवार को ही राजनाथ और आरएसएस के करीबी समझे जाने वाले नितिन गडकरी ने दिल्ली में पार्टी की भावी रणनीति पर चर्चा की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+