अहमदाबाद में बैंक के लॉकर भी सेफ नहीं, 16 लाख के गहने हो गए चोरी, 15 साल था अकाउंट
गांधीनगर। गुजरात के कई शहरों में लोग बैंक के लॉकर के लिए बड़ी राशि का भुगतान करते हैं, लेकिन यह लॉकर भी सुरक्षित नहीं है। अहमदाबाद में एक बैंक के लॉकर से सोने-चांदी के गहने चोरी हो गए। इन गहनों की कीमत करीब 16 लाख रुपए थी। संवाददाता के अनुसार, जिस ग्राहक के गहने चोरी हुए, उसका बैंक में 15 साल से अकाउंट था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने बैंक स्टाफ से पूछताछ करते हुए जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित की पहचान अहमदाबाद के एसजी हाइवे पर संस्कार अपार्टमेंट में रहने वाली महिला सारिका बेन के रूप में हुई है, जो कि भर्ती सलाहकार का कार्यालय चलाती है। उसके पति स्टील फैक्टरी के मालिक हैं। सारिकाबेन का कहना है कि कालुपुर कोओपरेटिव बैंक में पिछले 15 साल पुराना अकाउंट था। मैंने वहां बैंक में लॉकर भी रखा। जिसमें अपनी शादी में मिले सभी गहने डाल दिए थे। कुछ दिनों पहले, एक सखी के घर में बच्ची का जन्म हुआ था। तब उसे सोने का उपहार देने के लिए मैं बैंक गई। लॉकर खोला तो पाया कि उसमें सोने के गहने, सिक्के और डायमंड कुछ भी नहीं था।
महिला ने आगे कहा कि 16.11 लाख रुपये के गहनों की चोरी हुई है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी ने डुप्लीकेट चाबी से लॉकर खोलकर यह चोरी की। सारिका बेन ने शहर के सैटेलाइट पुलिस स्टेशन में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है।












Click it and Unblock the Notifications