Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कश्मीर पर सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर बजरंग दल ने किया केएफसी, डोमिनोज के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

बजरंग दल के सदस्यों ने शनिवार को अहमदाबाद में केएफसी, डोमिनोज, पिज्जा हट और हुंडई मोटर कंपनी, किआ मोटर्स के शोरूम के बाहर 'कश्मीर एकता दिवस' का समर्थन करने वाले अपने सोशल मीडिया पोस्ट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया

अहमदाबाद, 12 फरवरी। बजरंग दल के सदस्यों ने शनिवार को अहमदाबाद में केएफसी, डोमिनोज, पिज्जा हट और हुंडई मोटर कंपनी, किआ मोटर्स के शोरूम के बाहर 'कश्मीर एकता दिवस' का समर्थन करने वाले अपने सोशल मीडिया पोस्ट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बजरंग दल के उत्तरी गुजरात के संयोजक ज्वालित मेहता ने कहा कि इन फर्मों को यह कहते हुए माफी मांगनी चाहिए कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है, तभी हम उन्हें माफ करेंगे।

KFC

क्या है पूरा मामला
दरअसल केएफसी की पाकिस्तान स्थित फ्रेंचाइजी कंपनी ने एक ट्वीट कर कश्मीर में अलगाववादियों का समर्थन किया था। हालांकि जब इस मामले का विरोध हुआ तो केएफसी इंडिया ने इसके लिए ट्वीट कर मांफी मांगी। केएफसी ने ट्वीट कर कहा- हम भारत का सम्मान करते हैं और सभी भारतीयों की गर्व के साथ सेवा करने और अपने संकल्प के प्रति प्रतिबद्ध हैं।

पिज्जा हट ने भी इसके बाद अपना बयान जारी कर कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित पोस्ट की सामग्री से नो तो वह सहमत है और न ही समर्थन करता है। बता दें कि केएफसी ने अपने आधिकारिक अकाउंट से एक पोस्ट किया था जिसमें उसने कश्मीर के अलगाववादियों का समर्थन किया था। उस पोस्ट में लिखा था कि कश्मीर कश्मीरियों का है।

यह भी पढ़ें: गुजरात आएंगे अमित शाह: कांग्रेस ने कहा- उनके कार्यक्रम से कोरोना फैलेगा, कलक्टर परमिशन न दें

इससे पहले 5 फरवरी को हुंडई मोटर्स के एक पाकिस्तानी डीलर ने सोशल मीडिया पर कश्मीरी अलगाववादियों के समर्थन में एक पोस्ट की थी, जिसके बाद हुंडई मोटर्स का भारत में जमकर विरोध हुआ था। हुंडई के पाकिस्तानी डीलर ने कश्मीर एकता दिवस का समर्थन किया था और उनके संघर्ष को स्वतंत्रता संघर्ष कहा था। हुंडई मोटर्स ने इस ट्वीट पर सफाई देते हुए कहा, 'हुंडई मोटर इंडिया बीते 25 से अधिक वर्षों से भारतीय बाजार के लिए प्रतिबद्ध है और हम राष्ट्रवाद का सम्मान करने के लिए मजबूती से खड़े हैं।'

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+