अहमदाबाद: बजरंग दल ने जलाई 'कामसूत्र' नाम की किताब, देवी-देवाओं के अपमान का आरोप
अहमदाबाद, 29 अगस्त: गुजरात के अहमदाबाद में का बजरंग दल द्वारा 'कामसूत्र' नाम की एक किताब को जलाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि इस किताब में 'कामसूत्र' के नाम पर हिंदू देवी-देवताओं की तस्वीरों का गलत इस्तेमाल किया गया है। बजरंग दल ने किताब की दुकान के मालिक को धमकी दी गई है कि इस बार किताब दुकान के बाहर जलाई गई है, अगर आगे इस किताब की ब्रिक्री जारी रही तो दुकान के साथ किताबों को जलाया जाएगा।

बजरंग दल ने दुकान जलाने की दी धमकी
गुजरात के अहमदाबाद में बजरंग दल के संयोजक जवलित महेता कार्यकर्ताओं के साथ एसजी हाइवे स्थित लेटीट्युट नाम के एक बुक स्टोर पहुंचे और स्टोर के बाहर 'कामसूत्र' नाम की इस किताब को आग लगाकर जला दिया। बजरंग दल के संयोजक जवलित महेता की तरफ से किताब के साथ वीडियो भी बनाया गया। साथ ही किताब विक्रेताओं को धमकी भी दी गई है कि अगर आगे इस किताब की ब्रिक्री जारी रही तो दुकान के साथ किताबों को जलाया जाएगा।
दरअसल बजरंग दल को 'कामसूत्र' नामक किताब में हिंदू देवी-देवताओं की अश्लील तस्वीरें पोस्ट करने की गंभीर शिकायत मिली थी। उत्तर गुजरात बजरंग दल के संयोजक जवलित मेहता, निपुण भट्ट और अन्य कार्यकर्ता अहमदाबाद में एसजी हाईवे पर लैटीट्यूड नामक एक दुकान पर एक किताब खरीदने गए। किताबों में उन्हें अश्लील तस्वीरें मिलीं। जवलित मेहता ने कहा कि एक किताब को जलाकर विरोध किया है। अगर कोई अब किताब बेचता है, तो दुकान के साथ किताबों को जलाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications