गुजराती फौजी की जम्मू-कश्मीर में बिजली से गई जान, अंत्येष्टि से पहले CM रुपाणी ने दी श्रद्धांजलि

अहमदाबाद। गुजरात के महेसाणा स्थित खेरालु के कुड़ा गांव के फौजी प्रवीणसिंह ठाकोर की जम्मू-कश्मीर में मौत हो गई। प्रवीणसिंह बिजली का करंट लगने की वजह से बुरी तरह झुलस गए थे। उनका शव जम्मू-कश्मीर से अहमदाबाद एयरपोर्ट लाया गया। जहां मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं, मृतक के गांव में भी मातम पसरा हुआ था। जैसे ही शव परिजनों के पास लाया गया, सभी रोने लगे।

army man died in Jammu and Kashmir, Gujarat CM Rupani gave tribute him

संवाददाता के अनुसार, प्रवीणसिंह ठाकोर की महीनेभर पहले ही शादी हुई थी। उनके साथ हादसा उस वक्त हुआ जब वे आर्मी टैन्ट में नहाने जा रहे थे। उसी दौरान वहां रखे वॉटर हीटर से उन्हें करंट लगा। उपचार मिलने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी पार्थिव देह को बीते रोज देर शाम गुजरात पहुंचाया गया।

army man died in Jammu and Kashmir, Gujarat CM Rupani gave tribute him

उस वक्त दिल्ली से अहमदाबाद हवाई अड्डे पहुंचे मुख्यमंत्री को उसकी शहादत की जानकारी मिली। मुख्यमंत्री वहीं जवान को श्रद्धांजलि देने के लिए वह रुक गए और एयरपोर्ट पर ही श्रद्धांजलि दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+