बेटे का इलाज कराकर लौट रहे परिवार की एंबुलेंस कच्छ-अहमदाबाद हाईवे पर पलटी, पिता-दादा और भाई की मौत
अहमदाबाद। एक परिवार के सदस्य अपने बेटे का इलाज कराकर लौट रहे थे, कि रास्ते में उनकी एंबुलेंस पलट गई। जिससे पिता-पुत्र सहित 3 जनों की एंबुलेंस में ही मौत हो गई। यह हादसा कच्छ-अहमदाबाद हाईवे पर धनाला गांव के पास रात ढाई बजे हुआ। ठंड में उस दौरान चीख-पुकार मची रही। काफी समय बाद उन तक मदद पहुंची। संवाददाता ने बताया कि, हादसे में एंबुलेंस का ड्रायवर व अन्य एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों को मोरबी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, जिस लड़के को हॉस्पिटल से लाया जा रहा था, वो इस हादसे में चमत्कारिक रूप से बच गया। उसका नाम श्याम है, जो कि 14 साल का है।

मृतकों में 61 वर्षीय दादा कानियाभाई गढ़वी, पिता वालजीभाई गढ़वी और भाई वसंत गढ़वी शामिल हैं। तीनों मृतकों को मोरबी के अस्पताल भेज कर उनका पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि, मृतकों की सूचना मिलने पर परिवार के अन्य सदस्य मोरबी पहुंच गए हैं। वालजीभाई के परिजनों के मुताबिक, 14 वर्षीय श्याम को बिजली का झटका लग गया था, जिसके बाद से अहमदाबाद में उसका इलाज चल रहा था। बाद में उसके काफी हद तक ठीक होने पर उसे मांडवी के अस्पताल में रैफर किया गया था।
वहां वह लगभग ठीक हो गया था, तो पिता वालजीभाई, दादा कानियाभाई और भाई वसंत गढ़वी उसे लेने अहमदाबाद आए। सभी वहां से मांडवी जाने के लिए ही प्राइवेट एंबुलेंस में आ रहे थे। तभी धनाला के पास हादसा हो गया।












Click it and Unblock the Notifications