Ahmedabad Plane Crash Inside Story: अहमदाबाद में एयर इंडिया के प्लेन क्रैश में पाक एयरस्पेस की क्या भूमिका?
Ahmedabad Plane Crash Reason: गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास 12 जून 2025 की दोपहर को एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया। अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि इस हादसे की वजह क्या थी? क्या पाकिस्तान द्वारा अपना एयरस्पेस बंद किए जाने का इस दुर्घटना में कोई अप्रत्यक्ष प्रभाव पड़ा?
गुजरात प्लेन हादसे के बाद जहां लोग यात्रियों की सूची तलाश रहे हैं, वहीं यह भी जानना चाह रहे हैं कि अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के महज पांच मिनट बाद ही ऐसा क्या हुआ कि पूरा विमान आग का गोला बन गया? हादसे में करीब 100 यात्रियों के जिंदा जलने की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- Air India Passenger List: अहमदाबाद में क्रैश हुए एयर इंडिया प्लेन AI-171 के यात्रियों की सूची, कौन-कौन था?
Air India Plane crash: अहमदाबाद के मेघाणी इलाके में गिरा एयर इंडिया का विमान
हवाई हादसों पर नजर रखने वाले विशेषज्ञों का मानना है कि संभवतः फ्लाइट संख्या AI-171 में फ्यूल ओवरलोडेड था। इसी कारण विमान में टेक-ऑफ के तुरंत बाद आग लग गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान ने 825 फीट की ऊंचाई तक ही उड़ान भरी थी और फिर बेकाबू होकर अहमदाबाद के मेघाणी इलाके में स्थित रेज़िडेंट डॉक्टरों के हॉस्टल और कस्टम कार्गो ऑफिस के कंपाउंड में जा गिरा। इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी सहित कुल 242 लोग सवार थे।
Pakistan airspace ban India: एयर इंडिया फ्लाइट की फ्यूल टंकी फुल भरी थी
विशेषज्ञों का कहना है कि पाकिस्तान ने भारत के विमानों के लिए अपने एयरस्पेस को बंद कर रखा है। इससे एयर इंडिया जैसी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को वैकल्पिक और लंबा रास्ता तय करना पड़ता है। उदाहरण के लिए, अहमदाबाद से लंदन की सीधी उड़ान को अब पाकिस्तान के बजाय पहले अरब सागर और फिर ईरान होते हुए जाना पड़ता है।

इस बदलाव के कारण एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 में अधिक दूरी तय करने के लिए अतिरिक्त फ्यूल भरना पड़ा। टेक-ऑफ के दौरान फ्यूल टैंक पूरी तरह भरी हुई थी, जिससे जरा-सी तकनीकी गड़बड़ी में भी विमान में भयंकर आग लगने का खतरा बढ़ जाता है। वहीं, लैंडिंग के समय फ्यूल कम होता है, जिससे आग का खतरा तुलनात्मक रूप से कम होता है।
यह भी पढ़ें- Vijay Rupani Family: एयर इंडिया के विमान में सवार थे विजय रूपाणी, क्या करती हैं पत्नी, कौन-कौन है परिवार में?
Air India AI-171: अहमदाबाद से लंदन फ्लाइट रूट और समय में बदलाव
पहले यह फ्लाइट पाकिस्तान और ईरान के एयरस्पेस से होकर जाती थी, लेकिन 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान ने भारतीय उड़ानों के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया।
अब इस फ्लाइट को लंबा रास्ता तय करना पड़ता है, जिससे अहमदाबाद से लंदन का सफर पहले के 7-8 घंटे से बढ़कर अब लगभग 10 घंटे का हो गया है। यही कारण है कि विमान में अधिक ईंधन भरना पड़ा, जो हादसे की एक प्रमुख वजह हो सकता है।

Vijay Rupani plane crash: पूर्व सीएम विजय रूपाणी का टिकट वायरल
हादसे में मृतकों की सूची अब तक जारी नहीं की गई है, लेकिन गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की टिकट और बोर्डिंग पास की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक,विजय रूपाणी विमान में सीट नंबर 2D पर सवार थे। Vijay Rupani के अलावा Pramukh nanda (cargo motor) और Subhas Amin (Director Lubi) का नाम भी सामने आया है।

Air India Passenger List Name: एयर इंडिया के यात्रियों की जानकारी
एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 में 217 वयस्क, 11 बच्चे, 2 नवजात, 2 पायलट - सुमीत सबरवाल और क्लाइव कुंडल, तथा 10 क्रू मेंबर सवार थे। यात्रियों में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 1 कनाडाई और 7 पुर्तगाली नागरिक शामिल थे। अहमदाबाद (AMD) और लंदन (LON) के बीच उड़ान की दूरी लगभग 6859 किलोमीटर या 4261 मील है। एयर इंडिया के अनुसार, सीधी उड़ान में लगभग 9 घंटे और 40 मिनट लग सकते हैं।













Click it and Unblock the Notifications