रात को गर्ल्स के पीजी में आ घुसा शोहदा, सब सो रही थीं तब CCTV में कैद हुई उसकी गंदी हरकतें
अहमदाबाद। गुजरात में अहमदाबाद के एक गर्ल्स पीजी से जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, उसके बारे में जानकर आपका खून खौल सकता है। यहां एक शोहदा रात को पीजी में अंदर सो रहीं लड़कियों से छेड़छाड़ करने आ घुसा था। बिल्कुल बेखौफ होकर उसने रूम के अंदर ही मास्टरबेट भी किया। वहां लड़कियों की केयरटेकर थकी-हारी सो रही थी। शोहदे ने उसे देखा कि जागी हुई तो नहीं है, उसके बाद अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।

शोहदे ने किया दुस्साहस, रात को लड़कियों के पीजी में घुसा
वह केयरटेकर दरवाजे सामने काउच पर लेटी हुई थी। शोहदे बेशर्मी से उसके अंगों को छूआ। जो भी वह अंदर कर रहा था, उसकी सभी हरकतें वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं। सुबह हुई तो लोग सीसीटीवी के वीडियो को देखकर दंग रह गए। जिसके बाद उसी फुटेज के आधार पर पुलिस उसकी खोज में जुट गई।

फुटेज में कुकर्म करते कैद हुआ
वीडियो में उस शख्स का चेहरा साफ देखा जा सकता है। घटना बीते 14 जून की रात की है। करीब 12:50 बजे वह पीजी में छत के रास्ते दाखिल हुआ। पीली टीशर्ट और जींस पहने इस शोहदे ने ने फ्लैट की तीसरी मंजिल पर दस्तक दी। वहां उसने देखा कि दरवाजा लॉक नहीं है। फिर चारों ओर नजरें घुमाकर एक हाथ से दरवाजे को पकड़े रहा। उसके बाद उसने जो कुकर्म किए, सब कैमरे में कैद हो गए।

काफी देर बाद निकला बाहर
करीब 7 मिनट तक वह कमरे में रहा। इस दौरान कोई और उधर नहीं आया। काफी देर बाद ही वह पीजी से निकला। चौंकाने वाली बात है कि कैसे कोई व्यक्ति बिना किसी डर ये दुस्साहस कर सकता है। बहरहाल, उस वीडियो को देखकर महिला-सुरक्षा से जुड़े कई सवाल उठ रहे हैं।

इधर, नौकर ने मालिक की बेटी का गला काट दिया
गुजरात में ही बनासकांठा की वड़गांव तहसील के नंदोत्रा गांव में एक नौकर ने मालिक की बेटी को मार डाला। वह नौकर उसे एकतरफा प्यार करता था। वह उसे हासिल करना चाहता था, जब वह सफल नहीं हुआ तो लड़की का गला काटकर उसको मौत के घाट उतार दिया। लड़की 19 साल की थी, जबकि हत्यारोपी नौकर की उम्र 18 साल के करीब है। उसे पकड़ने वाली पुलिस अब इस दुविधा में भी है कि वह बालिग है भी या नहींं। ऐसे में उसकी सही उम्र जानने के लिए मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा। फिलहाल, मृतका की लाश पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications