SDM के साथ सेल्फी पड़ी भारी, जेल भेजे गए आप नेता
इलाहाबाद। आम आदमी पार्टी के नेता को सेल्फी लेना बड़ा महंगा पड़ा। सेल्फी के चक्कर में फंसे आप नेता को जेल का मुंह देखना पड़ा है। जी हां इलाहाबाद में आम आदमी पार्टी के एक नेता सुनील चौधरी को फोटो खींचना काफी महंगा पड़ गया।

दरअसल नेता जी वेश्यावृत्ति के खिलाफ पिछले 1 हफ्ते से आंदोलन कर रहे है। इसी आंदोलन के दौरान वो शहर की एसडीएम सदर हर्षिता माथुर को ज्ञापन देने पहुंचे थे। ज्ञापन देने के साथ-साथ आप नेता ने एसडीएम साहिबा फोटो मोबाइल में कैद कर ली। इसी बात को लेकर एसडीएम नाराज हो गईं। उन्होंने आप नेता को जमकर फटकार लगाई और पुलिस को बुला लिया। उन्होंने पुलिस से आप नेता सुनील चौधरी की शिकायत कर उन्हें गिरफ्तार करा दिया।
इलाहाबाद के कर्नलगंज थाने की पुलिस ने आप नेता सुनील चौधरी को शांति भंग करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर उन्हें भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि एसडीएम ही नहीं बल्कि किसी भी महिला की फोटो इस तरह नहीं खींची जाती है। सुनील ने एसडीएम से बदसलूकी की है, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई है, इसलिए मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications