अहमदाबाद: विधवा की हत्या के बाद लाश चादर में लपेटकर कुएं में फेंकी

अहमदाबाद। गुजरात में अहमदाबाद के देहाती इलाके में एक विधवा औरत की हत्या कर लाश कुएं में फेंक दी गई। हत्यारों ने उसे कुल्हाड़ी से मारा था। लाश को चादर में भी लपेटा था। इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। अहमदाबाद ग्रामीण पुलिस उपाधीक्षक केडी कमरीया ने बताया कि, मृतका 45 साल की थी। उसकी पहचान शोभनाबेन के रूप में हुई।

शोभनाबेन असलाली क्षेत्र के कसेन्द्रा गांव में रहती थी। पति की मौत के बाद से वह अकेले थी। बुधवार की रात को उसकी हत्या कर लाश को उसके मकान से कुछ दूरी पर मौजूद कुएं फेंक दिया गया। गुरुवार सुबह पड़ोस में रहने वाले परिजन घर पहुंचे तो शोभनाबेन घर में नहीं थी। काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने असलाली पुलिस को सूचना दी। जिसके उपरांत अहमदाबाद ग्रामीण के पुलिस उपाधीक्षक केडी कमरीया सहित असलाली पुलिस का दस्ता घटनास्थल पहुंचा।

a Widow woman killed by axe in ahmedabad

पुलिस ने पाया कि, शोभनाबेन की लाश को चादर में लपेटकर कुएं में फेंका गया था। उस लाश को बाहर निकलवाया गया। जिसके बाद परिजनों से शिनाख्त करवाई और पूछताछ शुरू हुई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच पडताल शुरू कर दी। पता चला कि गांव में ही रहने वाला परेश चुनारा नामक युवक का कुछ दिन पहले ही शोभना बेन से झगड़ा हुआ था।

a Widow woman killed by axe in ahmedabad

शोभना बेन ने परेश चुनारा पर चोरी करने का आरोप लगाया था। तब से विवाद चला आ रहा था। ऐसे में पुलिस ने परेश चुनारा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिसिया पूछताछ में परेश चुनारा गोल-मोल जवाब दे रहा था। वह गुमराह करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे कुछ देर बाद ही सब सच उगलने लगा। लिस उपाधीक्षक केडी कमरीया के मुताबिक, चुनारा ने कुबूला कि उसने और उसके मित्र किरण तड़वी ने मिलकर शोभनाबेन पर हमला बोला।

शोभनाबेन को घर आकर उन्होंने कुल्हाड़ी से मारा। पकड़े जाने का डर था, इसलिए लाश को रफा-दफा करने के लिए अन्य एक मित्र राजू ठाकोर को बुलाया और तीनों ने साथ मिलकर लाश को एक चादर में बांध लिया। उसके बाद गांव के समीप कुएं में फेंक दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+