अहमदाबाद में केमिकल फैक्ट्री धधकी, अंदर 10 टन अल्कोहल था, जल गया सैनिटाइजर बनाने का माल

अहमदाबाद। गुजरात में अहमदाबाद के मोरैया गांव के पास स्थित सैनिटाइज केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई। इस आग से कोई जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन अंदर 10 टन अल्कोहल का संग्रह जद में आ गया। यह हादसा सैनिटाइज बनाने वाली आर्मेड फोर्मेशन नाम की फैक्ट्री में हुआ। फैक्ट्री के मालिक ज्योति कुमार अग्रवाल ने बताया कि, आग से लाखों का नुकसान हुआ है।

A massive fire broke out at a chemical factory in ahmedabad, Fire Extinguished By 13 Vehicles of fire Brigade

आग को बुझाने के लिए दूर-दूर से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आईं। करीब 13 गाड़ियों ने आग बुझाई। बताया जा रहा है कि, इस आग पर फायर ब्रिगेड की 13 गाड़ियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया। आग लगते ही कर्मचारियों को बाहर निकाला गया था, जिससे जनहानि टल गई। मगर, लाखों का माल जल गया। फैक्ट्री मालिक ज्योति कुमार अग्रवाल के मुताबिक, आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है।

A massive fire broke out at a chemical factory in ahmedabad, Fire Extinguished By 13 Vehicles of fire Brigade

कुमार अपने नुकसान के बारे में बोले कि, फैक्ट्री में 10 टन अल्कोहल का संग्रह था। हालांकि, अभी यह पता नहीं चल सका है कितना अल्कोहल आग की भेंट चढ़ गया। आग पर काबू पाने में कम से कम दो लाख लीटर पानी की बौछारें मारी गईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+