15 नबंर के लिए महिला ने मिटा दी अपनी मांग की सिंदूर

counseling
आगरा। महिला सशक्तिकरण के लिए तो आपने खूब पढ़ा और खूब लिखा भी होगा। सरकार भी इसे बढ़ावा दे रही हैं। महिलाएं अपने पैरों पर कड़ी हो इसके लिए सरकारी कोशिशें भी जारी है, लेकिन खुद को सशक्त करने के लिए महिलाएं किन-किन हथकंडों का सहारा ले रही है इसे भी जानना जरुरी हैं। इन दिनों बीएड की काउंसिलिंग चल रही है। महिलाओं की तरकीब देखिए काउंसिलिंग के दौरान 15 नंबर का वेटेज पाने के लिए एक महिला अभ्यर्थी ने खुद को तलाकशुदा बता रखा है।

डॉ. भीमराव अंबेडकर विवि में बीएड सत्र 2014-15 में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग चल रही है। बीएड में दाखिले के बाद ये महिलाएं देश की भावी पीढ़ी को शिक्षित करेंगी, ज्ञान और संस्कार का पाठ पढ़ाएंगी, लेकिन खुद बीएड में दाखिले के लिए वो इस तरह के हथकंडे अपना रही हैं।

16 जून से शुरू हुई काउंसिलिंग में पहुंची महिला अभ्यर्थी काउंसलर से 15 नंबर लाभ देने के लिए तलाकशुदा बन रही है। इसके लिए दस रुपये के स्टांप पर तैयार शपथ-पत्र भी तैयार किया जा रहा है। काउंसलर ने न्यायालय का प्रमाण पत्र मांगा तो महिला कतराने लगी। जब सख्ती से पूछताछ किया गया तो उसका पोल खुल गया। बात जब तक आगे बढ़ती महिला वहां से निकलकर फरार हो गई। बीएड काउंसलर के मुताबिक
सप्ताह भर में इस तरह के तीन मामले सामने आ चुके हैं। काउंसिलिंग केंद्र पर रोज कई ऐसे छात्र आते हैं, जो अलग-अलग कोटे का फर्जी लाभ लेना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+