प्रेम प्रसंग के चलते महिला इंस्पेक्टर की थाने में पिटाई, पुलिसकर्मी बनाते रहे Video, कई लोगों पर कार्रवाई

Agra Police News: उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद में प्रेम प्रसंग के चलते थाने में स्थित सरकारी आवास में महिला दरोगा की पिटाई का वीडियो पर वायरल होने के बाद अधिकारियों द्वारा कार्रवाई की गई है।

बताया जा रहा है कि थाने परिसर में स्थित सरकारी आवास में महिला दरोगा की पिटाई के दौरान थाने में तैनात पुलिसकर्मी वीडियो बनाते रहे और उसे बचाने नहीं गए। वीडियो बनाने के बाद उन लोगों ने उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

woman-inspector-beaten-up-in-police-station-due-to-love-affair-policemen-kept-making-video

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों द्वारा मामले की जांच की गई। जांच और पूछताछ के बाद इस मामले में डीसीपी द्वारा तीन पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है जबकि दो दरोगा समेत पांच पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है।

प्रेमी दरोगा के साथ मौजूद थी महिला दरोगा
पूरा मामला शनिवार का है। बताया जा रहा है कि मुजफ्फरनगर में तैनात एक इंस्पेक्टर और आगरा जनपद के एक थाने में तैनात महिला इंस्पेक्टर के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है।

शनिवार को करीब 4:30 बजे मुजफ्फरनगर में तैनात दरोगा आगरा थाने में तैनात अपनी प्रेमिका महिला दरोगा से मिलने के लिए आया हुआ था। महिला दरोगा के सरकारी आवास में दोनों मौजूद थे। इसी दौरान प्रेमी की पत्नी और परिवार वाले वहां पहुंच गए।

दरोगा के परिजनों ने दरवाजा तोड़कर दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। पकड़ने के बाद परिवार वालों ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान थाने में मौजूद पुलिसकर्मी भी वहां मौजूद रहे।

इस दौरान थाने में मौजूद पुलिसकर्मी बीच बचाव करने की बजाय वीडियो बनाते रहे। वही वीडियो सोशल मीडिया पर जब वायरल हुआ तो मामला अधिकारियों तक पहुंचा। इस मामले में जहां महिला दरोगा को निलंबित कर दिया गया वहीं मुजफ्फरनगर निवासी दरोगा के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है।

इनके खिलाफ की गई कार्रवाई
बताया जा रहा है कि इस मामले में पूछताछ के बाद डीसीपी द्वारा हेड कांस्टेबल हरिकेश और सिपाही विशाल और रेखा को सस्पेंड कर दिया गया है। इसके अलावा दरोगा देवेंद्र और दरोगा सुनील लांबा तथा सिपाही अंकित और पीआरबी के सिपाही गिरीश और राजेंद्र को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+