देवर ने भाभी को प्रेमजाल में फंसाकर हड़पे लाखों रुपए, वापस मांगे तो कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा
आगरा।

महीनों बाद घर आता था पति
मामला थाना सदर इलाके में रहने वाली महिला का है। पति राजस्थान में मार्बल पत्थर का काम करता है और कई कई महीनों बाद घर आता है। इस दौरान महिला के पड़ोस में रहने वाला भोपाल का घर आना जाना शुरू हो गया। भोपाल महिला का रिश्ते में देवर लगता है। आने जाने के दौरान देवर भोपाल की भाभी से आंखें चार हो गई और दोनों में प्रेम संबंध हो गए।

रुपए और गहने हड़पे
भाभी से शादी करने का वादा करते हुए भोपाल उससे कई बार रुपए मांगकर ले जाता था। धीरे-धीरे अपने प्रेम के जाल में फंसा कर भाभी से उसके गहने भी मांग कर ले गया। जब महिला के पास कुछ नहीं बचा तो उसने दूरी बनाना शुरू कर दिया। इस दौरान भोपाल के घरवालों ने उसका रिश्ता तय कर दिया था। पांच दिन पहले जब महिला का पति अपने घर वापस आया तो उसने कुछ रुपए मांगे जोकि वह नहीं दे सकी। पति ने जब रुपयों के बारे में पूछताछ की तो महिला ने देवर भोपाल को देने की बात बताई तो पति आग बबूला हो गया और गुस्से में उसे छोड़कर चला गया।

वापस मांगा तो कमरे में बंद कर पीटा
इस बात पर जब महिला ने अपने प्रेमी देवर भोपाल के पास रुपए और जेवरात मांगने पहुंची तो उसने उसे कमरे में बंद कर लाठी और पट्टे से बुरी तरह पीट दिया और वहां से भाग गया। महिला के सिर और हाथ-पैरों में गंभीर चोट आई है। गंभीर रूप से घायल महिला परिवारवालों की मदद से पुलिस के पास पहुंची और देवर के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ सदर विकास जायसवाल का कहना है कि महिला के साथ की गई मारपीट के बाद पुलिस ने आरोपी देवर भोपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications