एसएसपी की डीपी लगाकर Whatsapp ग्रुप पर डाला पोर्न वीडियो, पुलिस कप्तान तक पहुंचा मामला
आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एसएसपी की डीपी लगाकर एक व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील वीडियो डालने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस ग्रुप में पुलिस अधिकारी भी जुड़े हुए है। हालांकि ग्रुप में अश्लील वीडियो डालने वाले शख्स को ग्रुप से निकाल दिया गया, लेकिन मामला पुलिस कप्तान तक पहुंच गया। जिसके बाद मामले की जांच साइबर सेल को सौंप दी गई है। यह ग्रुप पुलिस और प्रेस के नाम से बनाया गया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सौरभ शर्मा नाम के व्यक्ति ने आगरा पुलिस एंड आगरा प्रेस नाम से तीन नवंबर 2018 में एक वाट्सएप ग्रुप बनाया गया था। इससे कई सीओ और इंस्पेक्टर समेत अन्य पुलिसकर्मी और मीडियाकर्मी इस पर जुड़े थे। ग्रुप की डीपी पर एसएसपी बबलू कुमार की फोटो लगी थी। मंगलवार दोपहर ग्रुप के एक सदस्य ने ग्रुप पर एक अश्लील वीडियो डाल दिया। ग्रुप के अन्य सदस्यों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई। जिसके बाद शख्स को ग्रुप से निकाल दिया गया। कुछ लोगों ने ग्रुप पर चली प्रतिक्रियाओं को स्क्रीन शॉर्ट ले लिए। मामला एसएसपी तक पहुंच गया। जिसके बाद एसएसपी ने मामले की जांच साइबर सेल को सौंप दी है।
नहीं बिगड़ने देंगे सौहार्द
अयोध्या मामले में संभावित फैसले के मद्देजर एसएसपी बबलू कुमार ने अपने आवास पर हिंदू और मुस्लिम संगठनों के साथ वार्ता की। इस दौरान दोनों समुदाय के लोगों ने कहा कि फैसला जो भी आए हम सुलहकुल की नगरी में सौहार्द बनाए रखेंगे। मंटोला के गर्ल्स इंटर कॉलेज में डीएम एनजी रवि कुमार और एसएसपी बबलू कुमार ने लोगों के साथ मीटिंग की। डीएम ने कहा कि किसी अफवाह पर ध्यान न दें। कोई गलत बात सुनाई दे तो 100 नंबर पर फोन करें। वहीं, उन्होंने ने कहा कि सोशल मीडिया पर कोई भड़काऊ संदेश आए तो तुरंत पुलिस को बताएं।












Click it and Unblock the Notifications