आगराः प्रेमिका से शादी करने के चक्कर में बेटे ने मां को मौत के घाट उतारा, कुछ इस तरह रची थी साजिश

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में महिला की हत्या के मामले में उसके बेटे और उसकी प्रेमिका को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आगरा के थाना जगदीशपुरा निवासी कान्हा ने 7 मार्च की रात को पुलिस को सूचना दी थी कि वह बाहर गया था, वापस आया है तो घर में उसकी मां का शव पड़ा मिला। उसने पुलिस को बताया था कि लूट के चक्कर में उसकी मां की हत्या हुई है। पुलिस ने पूछताछ की तो मामला खुलता चला गया।

uttar pradesh agra police disclosed murder case of old woman

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि लक्ष्मी देवी शर्मा निवासी थाना जगदीशपुरा के पति की 12 साल पहले मौत हो चुकी है। वह अपने बेटे कान्हा के साथ रह रही थी। लक्ष्मी देवी शर्मा के बेटे कान्हा का एक लड़की से प्रेम संबंध थे। वह उससे शादी करना चाह रहा था, उसकी मां शादी से मना कर रही थी। इसके चलते कान्हा ने अपनी मां की हत्या करने की साजिश रची। कान्हा ने अपनी मां के मुंह को तकिया से दबा दिया, इससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद शव को बेड पर डालकर वह चला गया।

रात को लौट कर आया और पुलिस को सूचना दी, जिससे शक ना हो। पुलिस ने कान्हा को अरेस्ट कर लिया है। जानकारी में ये भी आया कि कान्हा ने इस हत्या में अपनी प्रेमिका का सहारा भी लिया था। हत्यारोपी कान्हा के मुताबिक उसकी प्रेमिका घर से भागने का दबाव डाल रही थी इसी को लेकर कान्हा ने अपनी मां से पैसों की मांग की। इसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया, जिसके चलते कान्हा और उसकी प्रेमिका ने बुजुर्ग लक्ष्मी देवी की गला घोटकर हत्या कर दी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में आया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+