आगराः सगे भाइयों ने पड़ोसी को सबक सिखाने के लिए मासूम की कर दी हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा शहर के सदर थाना क्षेत्र के गोपालपुरा इलाके में बीते दिनों मासूम की हत्या कर दी गई थी, जिसका खुलासा करते हुए पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हत्या की वारदात आपसी रंजिश के चलते अंजाम दिया गया। मासूम की निर्मम तरीके से पत्थर से वार कर हत्या कर दी गई। मामला आगरा थाना सदर इलाके का है। यहां के एक 6 वर्षीय मासूम वंश की हत्या उन्हीं के पड़ोस में रहने वाले धीरज और उसके सगे भाई अजय ने मिलकर कर दी।

uttar pradesh agra police disclosed murder case of innocent boy

इसका खुलासा पुलिस ने किया और दोनों हत्यारे भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दरअसल मामला आगरा थाना सदर इलाके की गोपालपुरा का है, यहां मासूम वंश घर के बाहर खेल रहा था। तभी अचानक वहां से गायब हो गया। परिजनों ने कई घंटों तक उसे तलाशा लेकिन वह नहीं मिला। कई घंटों के बाद उसका शव पास में ही सीओडी मैदान की झाड़ियों में पड़ा मिला। मासूम वंश के शरीर पर चोट के निशान थे और पत्थरों से बाहर किया गया था।

सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई और तहकीकात में जुट गई। शक के आधार पर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया। पहले तो युवक पुलिस को गुमराह करता रहा। लेकिन बाद में जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि आपसी रंजिश के चलते उसने पड़ोसियों को सबक सिखाने के लिए मासूम की अपने भाई के साथ मिलकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने दोनों सगे भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और आगे की कार्यवाही में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि ने सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+