आगराः 500 रुपये की चोरी के शक में चचेरे भाई ने बहन को लोहे की रॉड से पीटा, इलाज के दौरान मौत
आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में चोरी के शक में बेरहमी से पीटने के कारण गंभीर रूप से घायल हुई नाबालिग बालिका ने सोमवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बालिका की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। नाबालिग बालिका की मौत की सूचना पर पुलिस भी मृतका के घर पहुंच गई और कानूनी कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम घर भेज दिया। इधर बालिका की मृत्यु होते ही आरोपी फरार हो गया। मामला थाना ताजगंज के नवल की घड़ी कुआं खेड़ा का है।
Recommended Video

13 फरवरी को मृतका समीना को पैसे चुराने के शक में चचेरे भाई ने बेरहमी के साथ मारा-पीटा, जिसके कारण मृतका की कमर की पसलियां टूट गई और गंभीर चोटें आई थीं। समीना का इलाज चल रहा था लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका समीना के परिजनों ने बताया कि 13 फरवरी को जब घर पर कोई नहीं था तो उसके ताऊ के लड़के ने समीना पर पांच सौ रुपये चुराने का आरोप लगाया था और चोरी के शक में उसे लोहे के पाइप से पीटा था। सोमवार सुबह तड़के समीना ने दम तोड़ दिया।
इस घटना की शिकायत क्षेत्रीय पुलिस से भी की गई थी। बालिका की मृत्यु की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और कानूनी कार्रवाई का आरोपी को पकड़ने के प्रयास तेज कर दिए हैं। इस घटना की शिकायत पुलिस से भी की गई थी। समीना की मृत्यु की खबर लगते ही जहां आरोपी अपने घर से फ़रार हो गया।












Click it and Unblock the Notifications