UP News: आगरा में रामभद्राचार्य की तबीयत अचानक बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती, जानें क्या थी दिक्कत?
UP News: तुलसी पीठाधीश्वर जगतगुरु रामभद्राचार्य महाराज की शुक्रवार सुबह आगरा में अचानक तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें आगरा के पुष्पांजलि अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक वहां पहुंचे हैं।
आगरा स्थित अस्पताल में उपचार करने के बाद उनकी हालत में सुधार न होने के कारण उन्हें एंबुलेंस से आगरा एयरपोर्ट ले जाया गया फिर एयर एंबुलेंस से देहरादून भेजा गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

बताया जा रहा है कि हाथरस जनपद के लाढ़पुर गांव में जगतगुरु रामभद्राचार्य महाराज की राम कथा चल रही थी। 25 जनवरी से शुरू हुई राम कथा का शुक्रवार को आखिरी दिन था। शुक्रवार सुबह में अचानक जगतगुरु रामभद्राचार्य के सीने में दर्द शुरू हुआ।
उनके साथ के लोग उन्हें तत्काल हाथरस से आगरा में स्थित पुष्पांजलि हॉस्पिटल में लेकर पहुंचे। पुष्पांजलि अस्पताल में उपचार शुरू करने के साथ ही जांच की गई। अस्पताल के डॉक्टर द्वारा बताया गया कि सीने में इन्फेक्शन के चलते उनका समस्या हुई थी।
फिलहाल शुक्रवार को दोपहर बाद तक उनकी हालत में सुधार न होने के चलते एयर एंबुलेंस द्वारा देहरादून के सिनर्जी अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। यह भी बताया जा रहा है कि 4 साल पहले उनकी बाईपास सर्जरी हुई थी और सिनर्जी अस्पताल में उनका पहले भी ट्रीटमेंट हो चुका है।












Click it and Unblock the Notifications