UP News: आगरा में शरारती तत्वों ने की माहौल बिगाड़ने की कोशिश, पुलिस ने एक को पकड़ा, जानें पूरा मामला

UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आगरा जनपद में एक धार्मिक स्थल के पास शरारती तत्वों ने खून और मांस फेंक दिया। खून और मांस फेंक कर शरारती तत्वों द्वारा माहौल बिगड़ने की कोशिश की गई है।

मामले की जानकारी होने के बाद स्थानीय लोगों द्वारा हंगामा और विरोध प्रदर्शन किया गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। फॉरेंसिक टीम ने नमूने कब्जे में लेकर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेज दिए हैं।

up-news-blood-and-flesh-thrown-near-a-religious-place-in-agra

वहीं पुलिस द्वारा इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को गुरुवार को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया और उससे अभी तक पूछताछ की जा रही है। हालांकि पुलिस द्वारा अभी इस मामले में कोई भी स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है।

यह पूरा मामला आगरा जनपद की टेढ़ी बगिया विकास नगर का है। बताया जा रहा है कि विकास नगर में ओम भारद्वाज नामक एक व्यक्ति अपने मकान पर पूजा स्थल बनवाए हैं। रात में किसी समय अज्ञात शख्स ने पूजा स्थल के समीप खून और मांस फेंक दिया।

बुधवार सुबह उठने के बाद परिवार वालों को इस मामले की जानकारी हुई उसके बाद लोग आकर्षित हो गए। लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई तथा धार्मिक स्थल पर खून और मांस फेक जाने की बात सुनने के बाद इलाके के लोग जुट गए और जमकर हंगामा किए।

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर लोगों को किसी तरह शांत कराई। जानकारी मिलने के बाद एसीपी भी मौके पर पहुंच गए उसके बाद फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। फॉरेंसिक टीम ने खून और मांस का नमूना कब्जे में लिया।

खून और मांस किस जानवर का या फिर इंसान का है इस मामले की पुष्टि के लिए नमूने को प्रयोगशाला में भेजा गया है। वहीं पुलिस का कहना है कि एक शख्स को हिरासत में लेकर उसे पूछताछ किया जा रहा है। संभावना है कि कुछ लोगों द्वारा माहौल बिगाड़ने के लिए ऐसा शर्मनाक कृत्य किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+