Agra News: माथे के बीच में अग्निवीर ने खुद को मारी गोली, होश उड़ा देगी यह पूरी घटना
Agra News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के आगरा से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एयरफोर्स में तैनात अग्निवीर ने खुद को गोली मार ली है। अभी कारणाें का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक, बलिया के रेवती स्थित गांव नारायणपुर के रहने वाले श्रीकांत अभी महज 22 साल के ही थे कि उन्होंने न जीने का फैसला कर लिया और खुद को गोली मार ली। डेढ़ वर्ष पूर्व वह अग्निवीर में भर्ती हुए थे। आगरा वायुसेना में तैनाती थी। मंगलवार देर रात उन्होंने यह कदम उठाया।

इंस्पेक्टर शाहगंज अमित मान सिंह ने बताया कि अग्निवीर की हत्या की सूचना मिली। राइफल से खुद को गोली मारी गयी है। मृतक के परिजन बलिया से आगरा पहुंचे हैं। मामले की छानबीन की जा रही है। कारणों का कुछ पता नहीं चला है।
मृतक अग्निवीर का शव लेकर परिजन बलिया आ चुके हैं। परिजनों ने इस पूरे मामले में चुप्पी साध रखी है। मौत पर कुछ बोलना नहीं चाहते। पुलिस परिजनों की तरफ से पहल का इंतजार कर रही है। अगर परिजनों की तरफ से कोई शिकायत की जाती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications