AGRA: जब एसीपी के सामने फूट-फूट कर रोने लगी महिला दरोगा, इंस्पेक्टर पर लगाए ये गंभीर आरोप
Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें थाने में तैनात महिला दरोगा ने इंस्पेक्टर पर गंभीर आरोप लगाते हुए एसीपी से शिकायत की है। एसीपी ने महिला की शिकायत सुन उसे न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।
जानकारी के मुताबिक, आगरा के एक थाने में तैनात महिला ने एसीपी से शिकायत करते हुए आपबीती बताई। महिला दरोगा ने इंस्पेक्टर पर गलत व्यवहार करने वह मानसिक रुप से परेशान करने की बात कही है। उसने बताया कि इंस्पेक्टर उसे व्यंगात्मक भाषा में बात कर परेशान करते रहते है। महिला ने एसीपी को देखते ही फूट-फूट कर रोना शुुरू कर दिया। उसने बताया कि इंस्पेक्टर से अपने व्यहवार में बदलाव लाने को कहा उसके बाद भी उनमें कोई परिवर्तन नहीं हुआ ।

महिला ने बताया कि शनिवार को इंस्पेक्टर ने एक घंटे के अंदर विवेचना निस्तारण करने को कहा। मैं अस्वस्थ थी। मेरे मना करने पर उन्होंने सबके सामने मुझे फटकार लगानी शुरू कर दी। जिससे मैं थाने में ही रोने लगी। महिला ने एसीपी से किसी और थाने स्थानांतरण करने की बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications