UP News: ऑनलाइन 'हार' में गंवाए एक लाख, छोटी सी गलती पड़ी महंगी, आप भी रहें सावधान

UP News: ऑनलाइन नेकलेस मांगना रिटायर्ड दरोगा की बेटी को महंगा पड़ गया। नेकलेस की डिजाइन पसंद ना आने पर उसे वापस करने के बहाने ठगों द्वारा उसके खाते से एक लाख रुपए की छगी कर ली गई। मामले की जानकारी होने के बाद पीड़िता के होश उड़ गए।

इस मामले में पीड़िता द्वारा पुलिस से शिकायत की गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। वही ठगी किए जाने की जानकारी के बाद रिटायर्ड दरोगा के परिवार व आसपास के लोगों में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।

up-lost-one-lakh-in-online-defeat-small-mistake-proved-costly

दरअसल, आगरा जनपद के आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर नंबर 16 में रहने वाले रिटायर्ड इंस्पेक्टर की बेटी प्रियंका द्वारा 23 जनवरी को एक नेकलेस का ऑनलाइन ऑर्डर दिया गया था।

प्रियंका ने बताया कि वह अपने मोबाइल में इंटरनेट चला रही थी इसी दौरान एक सोशल साइट पर उन्हें नेकलेस का विज्ञापन दिखाई दिया। उसके बाद उसे पर क्लिक करने के बाद प्रियंका नेकलेस डिलीवरी देने वाली वेबसाइट पर पहुंच गई।

जहां से प्रियंका द्वारा नेकलेस का आर्डर दिया गया। 23 जनवरी को प्रियंका ने आर्डर दिया था और 26 जनवरी को कोरियर से नेकलेस उसके घर चला आया। नेकलेस घर आने के बाद जब उसने डिब्बा खोल कर देखा तो नेकलेस की डिजाइन दूसरी थी जो उसे पसंद आई।

उसके बाद प्रियंका द्वारा गूगल पर कंपनी का हेल्पलाइन नंबर खोजा गया। एक नंबर मिलने के बाद प्रियंका ने उसे नंबर पर फोन किया। सामने वाले व्यक्ति ने खुद को कंपनी का अधिकारी बताते हुए एक ही फॉर्म भरा और बोला कि इस भर कर वापस कर दीजिए।

प्रियंका द्वारा बताया गया कि फॉर्म भरने के बाद उसने वापस किया तो सामने वाले व्यक्ति द्वारा 500 रुपए शुल्क मांगे गए। प्रियंका ने शुल्क चुकता कर दिया उसके बाद उसने बताया कि जब वह अपना बैलेंस चेक की तो उसके खाते से एक बार में 59990 और दूसरी बार में 39990 ट्रांसफर हो गए थे।

उसके बाद प्रियंका ने उसे नंबर पर दोबारा फोन करना शुरू किया तो सामने वाला शख्स फोन स्विच ऑफ कर दिया। मामले में प्रियंका द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+