UP: शराब पीकर घर आता था पति, महिला ने करंट लगाकर मार डाला, फिर दो दिन तक शव के साथ सोती रही, पड़ोसी भी हैरान
UP Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आगरा जनपद में एक महिला ने अपने पति को करंट लगाकर मार डाला। इतना ही नहीं पति की हत्या करने के बाद दो दिनों तक महिला उसके शव के साथ सोई रही।
बाद में जब शव से दुर्गंध आने लगी तो उसने खुद पुलिस को फोन करके पति की हत्या करने की जानकारी दी। सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गई। उसके बाद पुलिस ने पति का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

यह पूरी घटना आगरा जनपद के सदर क्षेत्र के नगला कछ्यिान की है। यहां नीरज नामक एक व्यक्ति अपनी पत्नी प्रीति कुशवाहा और दो बच्चों के साथ किराए पर कमरा लेकर रहता था। पुलिस को फोन करके पत्नी ने बताया कि मेरा पति नीरज शराब पीने का आदी था और प्रतिदिन शराब पीकर घर आता था और मारपीट करता था।
महिला ने यह भी कहा कि 2 दिन पहले उसका पति शराब पीकर घर आया उसके बाद उसने उसके पैर में बिजली के तार बांधकर करंट लगा दिया। करंट लगने के चलते उसके पति की मौत हो गई। उसके बाद दो दिनों तक वह कमरे में उसके शव के साथ सोई रही।
सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल वहां पहुंची उसके बाद महिला ने बेड के नीचे पड़ा पति का शव दिखाया। कमरे के अंदर का नजारा देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। इस मामले में पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि मृतक के पैरों में इलेक्ट्रिक शॉक के निशान हैं। पत्नी ने करंट लगाकर हत्या करने की बात स्वीकार की है। मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा पत्नी से पूछताछ की जा रही है।
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका












Click it and Unblock the Notifications