Agra Nikay Chunav Result 2023 Live: आगरा में बीजेपी की परंपरा बरकार, हेमलता दिवाकर की बड़ी जीत

UP Agra Nikay Chunav Result 2023 Live Updates in Hindi: आगरा नगर निगम में मेयर पद के लिए भाजपा और बहुजन समाजवादी पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला है, जानिए कौन है आगे और कौन चल रहा है पीछे।

UP Agra Nikay Chunav Result 2023 Live Vote Counting BJP SP Winning Party Candidate Updates Here

Agra nagar nikay chunav 2023: नगर निकाय चुनाव के लिए आज मतगणना होगी। कुछ ही देर बाद रुझान आने शुरू हो जाएंगे। आगरा नगर निगम की बात की जाए तो तीन दशकों से यहां पर बीजेपी का कब्जा रहा है। यहां पर पहली बार 1989 में भाजपा के रमेश कांत लवानिया मेयर बने थे, 1995 में बेबी रानी मौर्य, 2002 में किशोरी लाल माहौर, 2007 में अंजुला सिंह माहौर, 2012 में इंद्रजीत आर्य और 2017 में नवीन जैन महापौर बने। वहीं इस बार भारतीय जनता पार्टी ने हेमलता दिवाकर को मैदान में उतारा है। उधर समाजवादी पार्टी ने जूही प्रकाश को प्रत्याशी बनाया है तो बसपा ने लता बाल्मीकि और कांग्रेस ने लता कुमारी पर दांव खेला है। लेकिन ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि मुख्य मुकाबला भाजपा और बसपा के बीच देखने को मिलेगा। बहरहाल ये देखना दिलचस्प होगा कि शहर की बागडोर किसके हाथ में जाएगी।

लाइव अपडेट्स:-

LIVE Feed
May 13, 2023, 4:33 PM IST

1 लाख से ज्यादा के बड़े अंतर से भाजपा की जीत

शुरुआती रुझानों में पिछड़ने के बाद भाजपा की मेयर प्रत्याशी हेमलता दिवाकर ने सीट अपने नाम कर ली। 1,08,654 वोटों से हेमलता दिवाकर ने अपनी प्रतिद्वंदी बसपा की डॉ लता बाल्मीकि को हराया है।
1 लाख से ज्यादा के बड़े अंतर से भाजपा की जीत
May 13, 2023, 4:26 PM IST

आगरा में बीजेपी की परंपरा बरकार

आगरा महापौर पद की मतगणना पूरी हो गई है। बीजेपी की हेमलता दिवाकर ने ऐतहासिक जीत दर्ज कर दी है। औपचारिक घोषणा होना अभी बाकी है।
May 13, 2023, 3:41 PM IST

19वें राउंड में भी भाजपा को बढ़त

आगरा महापौर पद की 19वें राउंड की मतगणना के बाद बीजेपी की हेमलता दिवाकर बीएसपी की डॉ लता बाल्मीकि से 49 हजार वोटों से आगे चल रही है।
May 13, 2023, 2:44 PM IST

आगरा नगर निगम अपडेट-:

100 पार्षद पद की सीटों में से 66 के नतीजे घोषित हो चुके हैं। जिसमे बीजेपी को 36, बीएसपी को 18, एसपी को 3, कांग्रेस को 1 और निर्दलीय को 8 में जीत मिली।
May 13, 2023, 2:29 PM IST

16वें राउंड में पूरी तरह पलट गई बाजी

आगरा महापौर पद की 16वें राउंड की मतगणना के बाद बीजेपी की हेमलता दिवाकर बीएसपी की डॉ लता बाल्मीकि से 50 हजार वोटों से आगे निकली।
May 13, 2023, 2:10 PM IST

भाजपा तेजी से जीत की ओर बढ़ती हुई

आगरा महापौर पद की 13वें राउंड की मतगणना के बाद बीजेपी की हेमलता दिवाकर बीएसपी की डॉ लता बाल्मीकि से 25 हजार वोटों से आगे निकली।
May 13, 2023, 1:32 PM IST

बड़ा उलटफेर: शुरू से आगे चल रही बसपा को भाजपा ने पीछे छोड़ा

आगरा महापौर पद की मतगणना के 10वे राउंड के बाद अबतक आगे चल रहीं बसपा प्रत्याशी 10,0507 मतों के साथ भाजपा से पिछड़ गई हैं। अब भाजपा प्रत्याशी 1,02,422 मतों के साथ 1,915 वोट से आगे है।
May 13, 2023, 1:09 PM IST

9वे राउंड से बीजेपी ने पलट दिया पूरा खेल

आगरा महापौर पद की मतगणना के 9वे राउंड के बाद बसपा प्रत्याशी 92,294 मतों के साथ मात्र 1431 वोट से आगे हैं। ऐसा लग रहा है कि भाजपा इतिहास दौहरा सकती है। जानकारों की माने तो हर बार भाजपा इसी तरह धीरे-धीरे आखीर में गेम पलट देती है। भाजपा प्रत्याशी ने काफी तेजी से मतों के अंतर को कवर किया है, 9वे राउंड तक बीजेपी को मिले 90,863 वोट।
May 13, 2023, 12:49 PM IST

बड़े अंतर को तेजी से कवर कर रही है बीजेपी

आगरा महापौर पद की मतगणना के आठवें राउंड के बाद बसपा प्रत्याशी 86,472 मतों के साथ 7,222 वोट से आगे हैं। भाजपा प्रत्याशी ने काफी तेजी से मतों के अंतर को कवर किया है, आठवें राउंड तक बीजेपी को मिले 79,252 वोट।
May 13, 2023, 12:42 PM IST

मतगणना का 7वां राउंड पूरा

आगरा महापौर पद की मतगणना का सातवां राउंड पूरा होने के बाद बसपा प्रत्याशी 81,490 मतों के साथ 16,247 वोट से आगे हैं। भाजपा प्रत्याशी को अबतक मिले 65243 वोट।
May 13, 2023, 12:24 PM IST

आगरा नगर निगम चुनाव अपडेट:

वार्ड नंबर-1 से मीना देवी (बसपा), वार्ड नंबर-2 से पुष्पा कुमारी (बसपा), वार्ड नंबर-3 से प्रीति भारती (बसपा), वार्ड नंबर-6 से राधारानी (बीजेपी), वार्ड नंबर-11 से कप्तान सिंह (बसपा), वार्ड नंबर-16 से रजनी देवी (बसपा), वार्ड नंबर-17 से बंटी माहौर (बसपा), वार्ड नंबर-21 से मो. आसिफ (बसपा), वार्ड नंबर-22 से संजू देवी (बसपा), वार्ड नंबर-24 से कृष्णा बंसल, वार्ड नंबर-26 से पूजा वाल्मीक (बीजेपी), वार्ड नंबर-27 से अर्चना लवानिया, वार्ड नंबर-31 से इंद्रपाल सिंह, वार्ड नंबर-36 से राकेश कन्नौजिया (बीजेपी), वार्ड नंबर-41 से जयदीप सोन, वार्ड नंबर-51 से निशांत सिंह (बीजेपी), वार्ड नंबर-52 से पप्पू पहलवान (सपा), वार्ड नंबर-53 से प्रकाश केशवानी (बीजेपी), वार्ड नंबर- 54 से रेनू गुप्ता (बीजेपी) ने जीत दर्ज की है।
May 13, 2023, 12:03 PM IST

मतगणना का छठवां राउंड पूरा

आगरा महापौर पद की मतगणना का छठवां राउंड पूरा हुआ। 6वे राउंड तक बीएसपी प्रत्याशी को मिले 70726 वोट तो वहीं भाजपा प्रत्याशी को मिले 56354 वोट। छठवें राउंड की मतगणना के बाद बीएसपी प्रत्याशी 14072 मतों से आगे।
May 13, 2023, 11:37 AM IST

कांग्रेस को मिली पहली जीत

आगरा के वार्ड नंबर-96 से प्रत्याशी आरती शर्मा ने जीत दर्ज कर कांग्रेस का खाता खोला है। आरती शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी को करीब 300 वोटों से हराया।
May 13, 2023, 11:21 AM IST

अपना वार्ड ही नही बचा सके कैबिनेट मंत्री

कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के वार्ड नंबर- 76 से हारी भाजपा, निर्दलीय श्रीराम धाकड़ करीब 276 वोट से जीते।
May 13, 2023, 10:57 AM IST

BSP 21309 वोट से आगे

आगरा महापौर पद की मतगणना का चौथा राउंड पूरा हुआ। चौथे राउंड तक बीएसपी प्रत्याशी को मिले 54267 वोट तो वहीं भाजपा प्रत्याशी को मिले 32964 वोट। चार राउंड की मतगणना के बाद बीएसपी प्रत्याशी ने 21309 वोट की बढ़त बनाई है।
May 13, 2023, 10:41 AM IST

वार्ड नंबर - 11, 61, 56 के नतीजे घोषित

आगरा नगर निगम के वार्ड नंबर-11 से बसपा के प्रत्याशी कप्तान सिंह 265 वोटो से विजयी हुए, वार्ड नंबर-61 से समाजवादी पार्टी की जरीना बेगम ने अपनी जीत दर्ज की और वार्ड नंबर-56 से भारतीय जनता पार्टी की पूजा बंसल ने बाजी मार ली है।
May 13, 2023, 10:13 AM IST

बसपा प्रत्याशी 7000 वोट से आगे

बहुजन समाज पार्टी की मेयर प्रत्याशी डॉ लता वाल्मिकी भाजपा प्रत्याशी हेमलता दिवाकर से करीब 7000 वोटों से आगे चल रहीं हैं।
May 13, 2023, 9:53 AM IST

आगरा मेयर पद की द्वितीय चक्र की मतगणना संपन्न हो गई। बसपा से मेयर प्रत्याशी डा. लता बाल्मीकि ने अपनी बढ़त बरकरार रखी है। वहीं भाजपा की हेमलता दिवाकर दूसरे नंबर पर उनका पीछा करती नजर आ रही हैं।
May 13, 2023, 9:45 AM IST

आगरा वार्ड नंबर-16 में बहुजन समाज पार्टी से पार्षद प्रत्याशी रजनी देवी ने जीत दर्ज की तो वहीं वार्ड नंबर-2 से बसपा प्रत्याशी पुष्पा देवी ने बाजी मार ली है।
May 13, 2023, 9:03 AM IST

आगरा मेयर पद के रुझान आने शुरू हो गए हैं। मतगणना शुरू होते ही बसपा से मेयर प्रत्याशी डा. लता बाल्मीकि ने बढ़त हासिल कर ली है, तो वहीं भाजपा की हेमलता दिवाकर दूसरे नंबर पर चल रही हैं।
May 13, 2023, 8:51 AM IST

मंडी समिति में त्रिस्तरीय सुरक्षा के बीच 1 नगर निगम, 5 नगर पालिका और 6 नगर पंचायतों की मतगणना चालू है। 174 टेबलों पर 956 कर्मचारियों द्वारा 6.72 लाख मतों की गिनती की जा रही है। वहीं मेयर की मतगणना 22 चक्र में पूरी होगी। मौके पर पैरा मिलिट्री, PAC और सिविल पुलिस को तैनात किया गया है।
May 13, 2023, 7:47 AM IST

आगरा नगर निगम में पिछले तीन दशकों से बीजेपी का कब्जा रहा है। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने हेमलता दिवाकर को मैदान में उतारा है तो वहीं बसपा ने लता बाल्मीकि पर अपना दाव खेला है। ऐसा माना जा रहा है कि मुख्य मुकाबला इन्ही दोनों के बीच देखने को मिलेगा।
May 13, 2023, 7:20 AM IST

यूपी नगर निकाय चुनाव के तहत आगरा में मेयर और पार्षद पद की 100 सीटों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। मतगणना को लेकर चुनाव आयोग की तरफ से सुरक्षा के बेहद पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+