UP Agra News: शराब लदी गाड़ी पलटते ही 'डोल गया ईमान', क्या महिला क्या पुरुष, सभी लूटने लगे शराब
UP Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा से शराब लूट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सड़क पर शराब के पाउच बिखरे हुए हैं और लोग उसे लेकर भाग रहे हैं। [Note- Video अंत में है।]
हैरान करने वाली बात ये है कि शराब लूटने वालों में सिर्फ पुरुष ही नहीं बल्कि महिलाएं भी शामिल हैं। सोशल मीडिया पर जब वीडियो वायरल हुआ तो लोग इसे मजे लेकर शेयर करने लगे. वीडियो में दिख रहा है कि पुरुष और महिलाएं शराब लेकर भाग रहे हैं।

यह पूरा मामला आगरा जनपद के बरहन रोड का है। बताया जा रहा है कि रविवार को गाेदाम में रखी शराब को लेकर एक वाहन देहात क्षेत्र की शराब की दुकानों में शराब पहुंचाने के लिए जा रहा था। वाहन चालक वाहन लेकर बरहन रोड पर पहुंचा था।
इसी दौरान सड़क पर बने ब्रेकर को पार करते समय गाड़ी में रखी शराब की कुछ पेटियां सड़क पर गिर गईं। कहा यह भी जा रहा है कि आगे जाकर गाड़ी भी पलट गई। हालांकि इस बार की पुष्टी नहीं हो सकी है।
इधर सड़क पर बिखरी शराब को देखकर पुरुषों का ईमान डोल गया। उसके बाद लोग शराब लूटने लगे। इस दौरान महिलाएं भी कहां पीछे रहने वाली थी। महिलाओं ने भी शराब के पाउच को उठाना शुरु कर दिया।
इस दौरान वहां मौजूद कोई शख्स इसका वीडियो बना लिया। अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक इस मामले में पुलिस से कोई शिकायत नहीं की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications