आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पलटी बस, दो की मौत, 16 घायल
आगरा। यूपी के आगरा में सोमवार सुबह घने कोहरे की वजह से एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
Recommended Video
Agra-Lucknow Expressway पर पलटी Volvo Bus दो की मौत, 18 घायल | वनइंडिया हिंदी

हादसा फतेहाबाद के पास का है। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह घने कोहरे की वजह से विजिबिलटी कम थी। इसी दौरान ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया और बस पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 16 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
बता दें, बीते दिनों कन्नौज में बस और ट्रक की टक्कर के बाद बस में आग लग गई थी। इस भयानक हादसे में करीब 20 लोग जिंदा जल गए थे। हादसा इतना भयानक था यात्रियों को बस से बाहर निकलने का मौका नहीं मिला।












Click it and Unblock the Notifications