मुंह में कपड़ा ठूंस चिपका दिया था टेप, बहन के प्रेमी की ऐसे की थी हत्या

Agra news, आगरा। आगरा के कस्बा बाह में बीते दिनों युवक की नृशंस तरीके से की गई हत्या के मामले में आज नया मोड़ आ गया। पुलिस ने नामजद रिश्तेदारों की बजाए युवक के दोस्तों को उसकी हत्या के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस के अनुसार, आरोपी युवकों में से एक की बहन के साथ मृतक के अवैध संबंध थे जिसके कारण उसने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। मामले में एक आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। एसपी ग्रामीण प्रमोद कुमार के मुताबिक जल्द उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।।

two arrested for youth murder in agra

क्या है पूरा मामला

बता देंं कि बीती 25 अप्रैल को बाह कस्बे के अशोक नगर मोहल्ले में सतीश पुत्र लाला राम का शव घर के समीप प्लाट में पड़ा मिला था। युवक के मुंह के अंदर कपड़ा ठूंसा हुआ था और उसके बाद मुंह पर मकान बनाने के दौरान इस्तेमाल होने वाली लिंटर की टेप को पूरे चेहरे पर लपेट दिया गया था। सतीश दिल्ली में रहकर नौकरी करता था और काफी समय से सिर्फ छुट्टियों में गांव आता था। इसी कारण परिजनों का शक अपने दूसरे बेटे की ससुराल पक्ष पर जा रहा था।

ससुरालवालों को किया था नामजद

उन्होंने मामले में ससुरालीजनों को ही नामजद किया था। जब पुलिस ने मामले की जांच की तो मृतक की आखिरी कॉल भोलू नामक पड़ोसी युवक के फोन पर थी। बीएससी द्वतीय वर्ष का छात्र भोलू और उसके दो दोस्त शकील और नीरज गांव से फरार भी थे। जांच में पता चला कि भोलू की बहन का सतीश से प्रेम संबंध था और भोलू को यह नागवार गुजरा रहा था। इसी के चलते उसने अपने दोनों दोस्तो के साथ मिलकर साजिश रची और सतीश को बुलाकर उसके सिर पर चोट मारी और तार गले में लपेट कर उसका गला घोंट दिया।

चीख रोकने के लिए मुंह में ठूंस दिया कपड़ा

इस दौरान चीख रोकने के लिए भोलू ने उसके मुंह मे कपड़ा ठूंस दिया और पूरे मुंह पर लिंटर में इस्तेमाल होने वाला टेप लपेट दिया। पुलिस ने शकील और भोलू को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया। एसपी ग्रामीण प्रमोद कुमार के अनुसार, इस मामले में फरार आरोपी युवक की भी जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+