VIDEO: एक्सप्रेसवे टोल पर ट्रक का ब्रेक फेल, जानें फिर क्या हुआ...
आगरा। लखनऊ एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 21 पर फतेहाबाद थानाक्षेत्र में लखनऊ से आगरा की ओर आ रहे एक ट्रक का अचानक ब्रेक फेल हो गया। चालक सूझबूझ से उसे अंतिम लाइन में ले आया, जहां लगे बूम बैरियर को ट्रक तोड़ता चला गया। गाड़ी में बैठा उसका परिचालक ट्रक के ब्रेक फेल होते ही गाड़ी से कूद गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

ट्रक आगे साइड लाइन से टकराकर रुक गया। मौके पर पहुंची यूपी टीम ने तत्काल ट्रक के परिचालक को फतेहाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इससे पहले एक बार गोरखपुर से दिल्ली जा रही एक बस का ब्रेक फेल हो गया था, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई थी। यह घटना रात में हुई इसलिए गनीमत रही कि कोई टोल कर्मी घायल नहीं हुआ।












Click it and Unblock the Notifications