ट्रेन-18 का हुआ सफल ट्रायल, दिल्ली से आगरा पहुंचने में लगा इतना वक्त
Agra News आगरा। भारत की सबसे तेज गति से चलने वाली ट्रेन-18 का तीसरा सफलतम ट्रायल दिल्ली से आगरा के बीच हुआ। इस दौरान ट्रेन-18 ने दिल्ली से आगरा का 200 किमी का सफर मात्र 60 मिनट में तय कर लिया। इस दौरान ट्रेन की स्पीड 176 किमी प्रति घंटा की रही। ट्रेन के आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंचने पर आगरा रेल मंडल के अधिकारियों ने लोको पायलट और संरक्षा आयु्क्त का स्वागत किया।

सेल्फी लेने की लगी भीड़
ट्रेन-18 के दिल्ली से आगरा पहुंचते ही ट्रेन को देखने वालों की भीड़ लग गई। ट्रेन के साथ सेल्फी लेने के लिए रेल कर्मियों और यात्रियों की भीड़ लग गई। बता दें सफेद और नीले कोचों वाली अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ट्रेन-18 पूर्णत: वातानुकूलित है। 16 कोच वाली इस ट्रेन के कोच नंबर आठ और नौ एग्जीक्यूटिव क्लास के हैं। हर कोच में चार एलईडी लगे हैं, जिन पर लाइव प्रसारण देख सकते हैं।

देश की पहली इंजन रहित ट्रेन
देश की पहली इंजन रहित ट्रेन-18 का तीसरा सफल ट्रायल सफदरगंज स्टेशन (दिल्ली) से गुरुवार दोपहर 12.30 बजे शुरू हुआ। पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन तिमान को मिला हुआ था और अब इसके बाद ट्रेन 18 भारत की सबसे तेज गति से चलने वाली ट्रेन बन गयी है। इस ट्रेन के सभी गेट ऑटोमेटिक हैं और इसके एक्जीक्यूटिव डिब्बो में रिवाल्विंग चेयर तक कि सुविधा है। ट्रेन ट्रायल करने वाले लोको पायलट दिल्ली के पंकज कुमार गर्ग ने चालक दल के अन्य सदस्यों के साथ ट्रेन दौड़ाई।












Click it and Unblock the Notifications