UP: फ्लैट में गर्लफ्रेंड के साथ रोमांस कर रहे थे पूर्व ब्लॉक प्रमुख, पत्नी पहुंची करने लगी हंगामा, हुआ कुछ ऐसा
UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद में अपनी प्रेमिका के साथ कमरे में रोमांस करना पूर्व ब्लाक मुख को महंगा पड़ गया। पत्नी को जब पता चला कि उसके पति किराए का कमरा लेकर प्रेमिका के साथ रहते हैं तो वहां पहुंचकर उसने हंगामा कर दिया।
हालांकि पति के आने की सूचना मिलने के बाद पूर्व ब्लाक प्रमुख ने कमरे के अंदर खुद को और अपनी प्रेमिका को कैद कर लिया। पत्नी बाहर काफी देर तक दरवाजा पीटती रही लेकिन दरवाजा नहीं खुला। उसके बाद वह पुलिस बुलाई लेकिन पुलिस भी नाकाम होकर वापस लौट गई।

हालांकि पति को पकड़ने के लिए महिला दरवाजे पर ही धरना दे रही हैं। महिला का कहना है कि जब तक दरवाजा नहीं खुलेगा और पति को वह पड़ने नहीं तब तक वह वहां से वापस नहीं लौटेंगी। फिलहाल महिला द्वारा पुलिस से लिखित तौर पर कोई शिकायत नहीं की गई है।
महिला द्वारा बताया गया कि वह मैनपुरी जनपद के घिरोर की रहने वाली हैं। उनकी शादी साल 2018 में कोतवाली क्षेत्र के पूर्व ब्लाक प्रमुख के साथ हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा और उन्होंने एक बेटी को भी जन्म दिया। महिला का आरोप है की बेटी का जन्म होने के बाद उसके पति बार-बार काम का बहाना बनाकर आगरा आते थे और यहीं रुक रहते थे।
महिला ने बताया कि धीरे-धीरे उसके पति के व्यवहार में परिवर्तन होने लगा। जब इस बारे में महिला द्वारा पता किया गया तो पता चला कि उसके पति मथुरा की रहने वाली एक युवती के साथ आगरा के ताजगंज क्षेत्र में एक अपार्टमेंट में फ्लैट लेकर रहते हैं। फ्लैट के बारे में जानकारी लेने के बाद महिला बुधवार को आगरा पहुंची।
आगरा पहुंचने के बाद महिला ने अपार्टमेंट के उसे फ्लैट पर पहुंचकर दरवाजा पीटना शुरू कर दिया। महिला का आरोप है कि उसमें उसके पति अपनी प्रेमिका के साथ मौजूद हैं। फिलहाल इस बारे में ताजगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह द्वारा बताया गया कि महिला द्वारा यदि तहरीर दी जाती है तो तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications