Taj Mahal के बगीचे में महिला-पुरुष की नमाज का वीडियो वायरल, अधिकारी दे रहे सफाई
agra taj mahal news: ताजमहल में नमाज अदा करने का एक वीडियो फिर वायरल हो गया है। इस बार एक पुरुष और महिला ताजमहल के बगीचे में नमाज अदा करते दिखाई दे रहे हैं। पर्यटकों ने उनका वीडियो बनाया। सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। अभी आगरा पुलिस के अधिकारियेां ने इस घटना पर सफाई दी। आगरा में एएसआई अधीक्षक डॉ राजकुमार पटेल ने कहा कि, घटना की जो वीडियो वायरल हो रही है, वो मामला हमारे संज्ञान में नहीं आया। ऐसी कोई घटना होती है तो हम उन्हें रोकते हैं।

डॉ राजकुमार पटेल ने कहा, मैं (रविवार) सुबह 9:30 से लेकर 1 बजे तक ताजमहल में ही था। मेरे सामने ऐसा कुछ नहीं हुआ। सरकार की ओर से ताजमहल में नमाज के लिए सिर्फ मस्जिद का एरिया नियत है। इसके अलावा किसी अन्य एरिया में किसी भी तरह की धार्मिक गतिविधि के लिए क्षेत्र अधिकृत नहीं है। अब हम भीड़ के दिनों में स्टाफ बढ़ाने की कोशिश करेंगे, जिससे ऐसी घटना न हो।'

ताजमहल के बगीचे में नमाज अदा करने की वायरल वीडियो पर बोलते हुए एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि, उन्होंने ताजमहल के नजदीक स्थित पार्क में एक पुरुष और एक महिला द्वारा नमाज अदा किए जाने की वीडियो नहीं देखी है। उक्त वीडियो रविवार का बताया जा रहा है। पुरुष और महिला दोनों के नमाज अदा करने के वीडियो की जांच होने की बात पुलिस अधिकारियों द्वारा की जा रही है। ताज के बगीचे में नमाज अदा करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।













Click it and Unblock the Notifications