Guna News: गम में डूबे परिवार को आगरा अस्पताल ने सौंप दिया गैर की लाश, शवों की अदला-बदली से सदमे में आये परिजन
Guna News: मध्य प्रदेश के गुना जिले से अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। चिता सजाने के लिए जैसे ही लाश निकाली तो डेड बॉडी का मुंह देखकर परिजन हैरान रह गए। जिस युवक की मौत हुई थी। लाश उसकी थी ही नहीं। गुना के बजरंगगढ़ का यह अजब गजब मामला है।
गुना जिले के बजरंगगढ़ के एक युवक इको हादसे में मौत हो गई थी। परिजन उसका अंतिम संस्कार करने की तैयारी में लगे थे तभी पता चला कि जो डेड बॉडी वे लेकर आए हैं वह उस युवक की नहीं है।

पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टरों ने जिस डेड बॉडी को परिजनों को सौंपी है वह किसी अज्ञात की लाश है। परिजन भी बिना देख ही लाश ले आए। युवक की मौत उत्तर प्रदेश के आगरा में हुई थी और हादसा होने के कारण उसका पोस्टमार्टम भी किया गया। पोस्टमार्टम के बाद यहां के डॉक्टरों ने लाश परिजनों को सौंपी और उसके परिजन भी बिना देख ही लाश ले आए।
विष्णु अहिरवार माता कॉलोनी में रहते थे और अपनी गाड़ी लेकर उत्तर प्रदेश गए हुए थे। बजरंगगढ़ के थाना प्रभारी आकाश आर्य के अनुसार विष्णु अहिरवार माता कॉलोनी में रहते थे और अपनी गाड़ी लेकर उत्तर प्रदेश गए हुए थे। वहां सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। विष्णु की डेड बॉडी आगरा के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया।
पोस्टमार्टम के बाद पन्नी में उनकी लाश लपेटकर दी जिसे परिजन ले आए। जब गुना आकर बुधवार को उसका दाह संस्कार करने के लिए पन्नी खोली, तो लाश किसी और की निकली।
मामले में परिजनों ने आगरा जिले के सैयां थाना प्रभारी से बात की गई तो उन्होंने जानकारी कि अस्पताल के सीएमएचओ से बात करें। कलेक्टर फ्रेंक नोबल ने संज्ञान लेते हुए आगरा के कलेक्टर से चर्चा की है। कलेक्टर फ्रेंक नोबल ने एम्बुलेंस से अज्ञात डेड बॉडी को आगरा रवाना करते हुए। विष्णु के बॉडी को उत्तर प्रदेश लाने के लिए संपर्क किया है। पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सगर ने भी आगरा के पुलिस अधीक्षक से चर्चा करते हुए मृतक विष्णु की ऑरिजिनल बॉडी के बारे में जानकारी मांगी है। इस घटना की जानकारी उत्तर प्रदेश सरकार ने भी ली है और आगरा पुलिस से जानकारी मांगी है।












Click it and Unblock the Notifications