नशे में धुत महिला ने दी पुलिसवाले को गाली कहा, मोदी के नीचे काम करती हूं, वर्दी उतरवा दूंगी
आगरा। मोहब्बत की नगरी आगरा में नशे में धुत एक महिला पर्यटक ने जमकर हंगामा काटा। उसने पुलिसकर्मियों को जमकर गालियां दी और पीएम मोदी का हवाला देते हुए वर्दी उतरवा देने की धमकी भी दी। जानकारी के मुताबिक ये पर्यटक ताज का दीदार करने दिल्ली से आगरा आई थी।

हुआ ये कि इस महिला पर्यटक ने ताजमहल के पश्चिम गेट को तोड़ते हुए ताज के येलो जोन में गाड़ी एंट्री करने लगी। पुलिसकर्मियों ने जब उसे रोकने की कोशिश की तो दोनों के बीच नोंक-झोंक हो गई। महिला ने पुलिसकर्मियों को गालियां दी और कहा कि मैं मोदी के नीचे काम करती हूं, तेरी वर्दी उतरवा दूंगी। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications