शराब पीकर मोहल्ले की महिलाओं को छेड़ता था पिता, बेटे ने दी ऐसी सजा

आगरा। ताजनगरी आगरा में एक बेटे ने अपने पिता को उसकी गलती की ऐसी सजा दी जिसे वह शायद जिंदगीभर नहीं भूल पाए। दरअसल, पिता शराब पीने का आदी था और नशे में रोज मोहल्ले की महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करता था। जब महिलाएं विरोध करती तो उन्हें जान से मारने की धमकी देता था। परेशान होकर बेटे ने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

son files complaint against father for molestation of women

क्या है पूरा मामला

मामला आगरा के एत्माद्दौला थानाक्षेत्र का है। नगला रामबल निवासी राहुल वर्मा ने शिकायत की कि उसका पिता राजेश रोज शराब पीते हैं। इसके बाद मोहल्ले की महिलाओं से छेड़छाड़ करते हैं। घर में भी गालीगलौज और मारपीट करते हैं। विरोध करने पर चाकू लेकर उसे जान से मारने की धमकी देते हैं।

बेटे की तहरीर पर पुलिस ने पिता को भेजा जेल

बीते शनिवार की रात को भी राजेश ने शराब पीकर यही हरकत की। परेशान होकर बेटे ने पुलिस से शिकायत की। सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो राजेश पुलिस से भी लड़ गया। पुलिस उसे पकड़कर थाने ले गई। बेटे की तहरीर पर पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बेटे ने छेड़छाड़, मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। उसे जेल भेज दिया गया है।

Recommended Video

      मास्टर साहब का मालिश कराते वीडियो हुआ वायरल

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+