आगरा में जूता फैक्ट्री में भयंकर आग, सबकुछ जलकर खाक

आग पर काबू पाने के लिए अधिकारियों को सेना की अग्निशामक इकाई की मदद लेनी पड़ी। वरिष्ठ आरक्षी अधीक्षक शलभ माथुर ने बताया कि आगरा मानसिक अस्पताल के पास स्थित कारखाने में लगी आग को रविवार सुबह तक बुझा दिया गया।
पुलिस ने कहा कि 509 सेना बेस कार्यशाला की अग्निशामक इकाई के सात सदस्य और एक पुलिस अधिकारी आग में झुलस गए। आग पड़ोस में जूते की एक अन्य इकाई तक भी फैल गई थी, लेकिन इस पर नियंत्रण पा लिया गया।
उल्लेखनीय है कि आगरा जूते निर्माण का एक महत्वपूर्ण केंद्र है और यहां से यूरोपीय देशों को जूतों को निर्यात किया जाता है। यहां जूते के कारखानों में इस साल आग की यह पांचवीं बड़ी दु़र्घटना है।












Click it and Unblock the Notifications