ताज को बताया तेजोमहालय, शिव सैनिकों ने की महाआरती
आगरा। दुनियाभर में मशहूर ताजमहल पर शिवसैनिकों ने नया विवाद खड़ा करते हुए आज ताज की महाआरती की। शिवसैनिकों ने ताजमहल को तेजोमहालय बताते हुए इसकी आरती की।

शिवसैनिकों ने तेजोमहालय बताते हुए कहा कि यह हिंदुओं की आस्था का प्रतीक है। यही नहीं शिवसैनिकों का कहना है कि आगरा में हर जगह महादेव के मंदिर हैं और यमुना के किनारे भी शिव मंदिर स्थित है।
प्रशासन की कड़ी व्यवस्था के बावजूद शिवसैनिकों ने ताजमहल की आरती की। शिवसैनिक हर साल सावन के महीने में शिव की आरती उतारते हैं। हालांकि प्रशासन ने ताज परिसर में आरती पर पूरी तरह से रोक लगा रखी है।
शिवसैनिकों का मानना है कि ताजमहल वास्तव में शिव का मंदिर है जिसे मुगलों ने ध्वस्त कराकर इसका निर्माण कराया था। साथ ही उन्होंने आरती किये जाने पर प्रशासन से सुरक्षा की भी मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications