दहेज के खिलाफ रूसी बहू आगरा में बच्चे के साथ बैठी भूख हड़ताल पर
आगरा। दहेजप्रथा समाज के लिए कितना बड़ा अभिशाप है उसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि रूसी बहू को भी इसके विरोध में आगरा में अपने ससुराल के बाहर धरने पर बैठना पड़ गया। रूस की निवासी ओल्गा एफिमेंकोवा का आरोप है कि उनकी सास ने उनसे 11 लाख रुपए दहेज की मांग की है, मुझे और मेरे बेटे को घर से बाहर निकाल दिया है इसलिए मैं अनशन पर बैठी हूं।
यूपी का एक ऐसा गांव जो है दहेज मुक्त पर 400 परिवार कर्ज में डूबे

ओल्गा का कहना है कि मैं तब तक कुछ नहीं खाउंगी और प्रदर्शन करती रहूंगी जबतक मुझे रहने की जगह नहीं दी जाती। ओल्गा ने आरोप लगाया है कि पुलिस इसे पारिवारिक मामला बताकर उनकी शिकायत दर्ज नहीं कर रही है। ओल्गा पिछले दो दिनों से अपने बच्चे को गोद में लिये अनशन पर बैठी हैं और उन्होंने तबतक अनशन नहीं तोड़ने की बात कही है जबतक उन्हें रहने को जगह नहीं दी जाती है।
गौरतलब है कि ओल्गा की दो साल पहले शादी हुई थी। आपको बता दें कि न्यू आगरा में रहने वाले विक्रांत सिंह चंदेल की दो वर्ष पहले शादी हुई थी। ओल्गा ने आरोप लगाया है कि उसकी सास नीना चंदेल उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करती है। उसने अपनी सास पर जुआ खेलने व शराब पीने का भी आरोप लगाया है।












Click it and Unblock the Notifications