Ritika Singh : पति को छोड़ FB फ्रेंड के साथ लिव-इन में थीं ब्लॉगर रीतिका सिंह, मां ने बताई चौंकाने वाली बातें

आगरा, 26 जून: ताजनगरी आगरा में मशहूर फैशन ब्लॉगर रितिका सिंह को उसकी ही पति आकाश ने लव मैरिज के आठ साल बाद दर्दनाक मौत दे दी। आकाश ने रितिका के फ्लैट में घुसकर पहले उसे बुरी तरह मारा और फिर रस्सी से हाथ बांधकर चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया। घटना बीते शुक्रवार की है। शनिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि रितिका के शरीर की कई हड्डियां टूटी थीं। मां मंजू और पिता सुरेंद्र सिंह बेटी की मौत से बिखर गए हैं। उन्होंने रोते हुए आरोपी आकाश के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किए।

रितिका ने 8 साल पहले आकाश से की थी लव मैरिज

रितिका ने 8 साल पहले आकाश से की थी लव मैरिज

रितिका के पिता सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वह मूल रूप से एमएम गेट के मोती कटरा के रहने वाले हैं। 20 साल पहले गाजियाबाद में रहने चले गए थे। वहां प्रताप विहार में किराए पर रहते हैं। सुरेंद्र सिंह नोएडा की शू एक्सपोर्ट कंपनी में काम करते हैं। रितिका इकलौती बेटी थी। बेटा 16 साल का है। गाजियाबाद में ही आकाश ने रीतिका को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद रितिका ने आकाश से शादी करने का फैसला लिया। आठ साल पहले दोनों ने शादी कर ली।

'बेटी की कमाई खाता था आकाश'

'बेटी की कमाई खाता था आकाश'

रितिका की मां ने बताया कि आकाश ने रितिका को बताया था कि उसकी रेलवे में नौकरी लगने वाली है। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। आकाश हमेशा से धोखा दे रहा था। वह रितिका से नौकरी कराकर उसके पैसों पर ऐश करता था। शादी के दो साल तक उसे गाजियाबाद में रखे रहा। यहां रितिका का उत्पीड़न शुरू कर दिया। उसकी पिटाई करता था। बाद में आकाश के साथ रितिका आगरा आ गई और यहां एक स्कूल में जॉब करने लगी। आकाश तब भी बेटी की कमाई खाता था।

FB फ्रेंड के साथ लिव-इन में रह रही थी रितिका

FB फ्रेंड के साथ लिव-इन में रह रही थी रितिका

4 साल पहले रितिका की दोस्ती फेसबुक के जरिए विपुल से हुई। विपुल से नदजीकियां बढ़ती गईं। रितिका आकाश को छोड़कर आगरा के ओम श्री प्लेटिनम अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 404 में अपने फेसबुक फ्रेंड विपुल के साथ लिव-इन में रहने लगी। मां ने बताया कि रितिका एक साल पहले घर आई थी। तब से कभी मिलने नहीं आई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+