यमुना एक्सप्रेसवे हादसा: एक झपकी ने ले ली 29 लोगों की जान
आगरा।

डिवाइडर पार कर नाले में गिरी बस
बता दें, अवध डिपो की रोडवेज बस रविवार रात लखनऊ के आलमबाग बस स्टैंड से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। लखनऊ एक्सप्रेसवे और इनर रिंग रोड होते हुए तड़के करीब चार बजे बस यमुना एक्सप्रेस वे पर पहुंच गई। एत्मादपुर थाना सीमा के अंतर्गत चौगान गांव के पास बस डिवाइडर पार कर नाले में गिर गई। हादसे में 29 लोगों की मौत हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक, बस में 60 लोग सवार थे।

डीएम ने क्या बताया?
डीएम ने बताया, 'सुबह करीब साढ़े चार बाजे अवध डिपो लखनऊ की गाड़ी आनंद विहार दिल्ली जा रही थी। मुझे लगता है कि गाड़ी स्पीड में थी और ड्राइवर ने नींद में आकर गाड़ी को मोड़ दिया गया है और एत्मादपुर के पास नाले में गिर गई।'

सीएम ने की 5 लाख मुआवजे की घोषणा
सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है और मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा की है। सीएम ने डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को तत्काल घटनास्थल और घायलों के उचित इलाज के लिए अस्पताल जाने के लिए कहा है।












Click it and Unblock the Notifications