यूपी में भी 'बीफ वाले बयान' पर मुश्किल में रणबीर, 'ब्रह्मास्त्र' देखने वाले दर्शकों का मुंह काला करने की धमकी

आगरा, 07 सितंबर: अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म 09 सितंबर को रिलीज होगी। ब्रह्मास्त्र फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अहम भूमिका निभा रहा हैं। इस फिल्म के रिलीज से पहले ही विरोध शुरू हो गया है। मध्य प्रदेश से इसकी आंच अब उत्तर प्रदेश के आगरा जिले तक पहुंच गई है। यहां राष्ट्रीय हिंदू परिषद ने ऐलान किया है कि, जो मूवी देखने जाएगा उसका मुंह काला किया जाएगा।

'ब्रह्मास्त्र' फिल्म देखने वालों का कर देंगे मुंह काला

'ब्रह्मास्त्र' फिल्म देखने वालों का कर देंगे मुंह काला

'ब्रह्मास्त्र' फिल्म पर ये विवाद रणबीर कपूर के उस बयान के बाद शुरू हुआ है, जिसमें उन्होंने खुद बताया था कि उन्हें 'बीफ' यानी 'गौ मांस' खाना पसंद है। रणबीर कपूर के इस बयान के बाद 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म के विरोध में राष्ट्रीय हिंदू परिषद उतर आया है। राष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविन्द पराशर ने कहा कि जो शख्स बीफ खाता हो उसकी फिल्म को देखने की अनुमति नहीं दे सकते। जो मूवी देखने जाएगा उसका मुंह काला किया जाएगा। उनका कहना है कि जो सनातन धर्म के खिलाफ है और पाकिस्तान के समर्थन में हैं उसकी फिल्म की स्क्रीनिंग आगरा में नहीं करने दी जाएगी।

'बीफ वाले बयान' पर मुश्किल में रणबीर

'बीफ वाले बयान' पर मुश्किल में रणबीर

राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद पराशर ने कहा कि किसी भी सूरत में इस फिल्म की स्क्रीनिंग शहर में नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि रणबीर कपूर कहता है कि वह बीफ खाते है। फिल्म की एक्ट्रेस आलिया भट्ट की मां पाकिस्तान का समर्थन करती है। निदेशक कारन जौहर कहता है कि अगर फिल्म हिट हुई तो पाकिस्तान को 51 करोड़ देगा। ऐसे में हम इस फिल्म को कैसे दिखाने देंगे। जो पाकिस्तान हमारे सैनिकों को आए दिन मार रहा है।

गोविन्द पराशर कौन है

गोविन्द पराशर कौन है

गोविन्द पराशर, उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के रहने वाले है और वर्तमान में राष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष है। इससे पहले गोविंद पराशन बजरंग दल में थे और कश्मीर में झंडा फहराने के दौरान गंभीर रूप से घायल भी हुए थे। अब उन्होंने अपना अलग संगठन बनाया है।

'ब्रह्मास्त्र' फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार

'ब्रह्मास्त्र' फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार

'ब्रह्मास्त्र' फिल्म में रणबीर के अलावा आलिया भट्ट अहम भूमिका निभा रहे हैं और फिल्म में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रह्मास्त्र फिल्म को सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है। फिल्म के निर्देश अयान मुखर्जी ने इस फिल्म को बनाने में अपने कई साल दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+