आगरा: मंदिर के अंदर साधु की बेरहमी से हत्‍या, खून से लथपथ म‍िला शव

आगरा। ताजनगरी आगरा में एक साधु की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मंदिर परिसर के अंदर साधु का खून से लथपथ शव बरामद हुआ है। शरीर पर धारदार हथि‍यार के न‍िशान म‍िले हैं। सूचना म‍िलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने कुछ लोगों से पूछताछ की है। जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्‍द ही मामले का खुलासा कि‍या जाएगा।

priest impaled in temple in agra

मंदिर में रहकर पूजा करते थे साधु शि‍व ग‍िर‍ि

घटना थाना न्यू आगरा इलाके की है। यमुना किनारे जंगलों में हनुमान का मंदिर बना हुआ है। इस मंदिर में साधु शिव गिरि काफी लंबे समय से रह रहे थे और यहीं पूजा-अर्चना किया करते थे। बुधवार की सुबह जब स्थानीय लोग मंदिर पहुंचे तो देखा कि साधु लहूलुहान हालत में पड़े हुए हैं। तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। साधु के शरीर पर धारदार हथि‍यार से हमले के न‍िशान मि‍ले हैं।

पुलिस ने कुल्‍हाड़ी की बरामद, जल्‍द खुलासे का दावा

इस संबंध में एसपी सिटी रोहन पी बोत्रे ने कहा कि साधू की हत्या कुल्हाड़ी से काटकर की गई है, जिसे बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम में लिए भेजा है। हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हत्या किन वजहों से की गई इसकी जांच की जा रही है। डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक की टीम भी जांच में लगाई गई है। आशंका जताई जा रही है कि किसी जान-पहचान वाले व्‍यक्‍ति ने वारदात को अंजाम दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+