पेंशन के लिए दामाद ने की रिटायर्ड सैन्य कर्मी की हत्या, कुचल दिया सिर

Agra news, आगरा। ताजनगरी में छह दिन ​पहले रिटायर्ड नौसेना कर्मी एडवर्ड मसी की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके दामाद के दोस्त को गिरफ्तार किया है, जबकि दामाद अभी फरार है। पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि दामाद ने ही अपने एक साथी के साथ मिलकर ससुर की हत्या की थी। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

police disclosed retired army personal murder case in agra

पेंशन के लिए ससुर की हत्या

मामला आगरा के थाना सिकंदरा इलाके का है। एडवर्ड मसी का दामाद आमिर घर जमाई बनकर रहता था। आमिर अपने ससुर को मिलने वाली पेंशन के पैसे के लिए लड़ता झगड़ता था। आमिर ने ससुर एडवर्स को मारने की योजना बना डाली। आमिर की योजना थी कि ससुर को रास्ते से हटा दिया जाए जिससे पेंशन सास को मिलने लगे और वह इसका फायदा उठा सके। इसी योजना के तहत आमिर ने अपने एक साथी लक्ष्य विन्द्रा के साथ मिलकर ससुर की सिर कुचलकर हत्या कर दी।

police disclosed retired army personal murder case in agra

दामाद फरार, दोस्त गिरफ्तार

एएसपी गोपाल चौधरी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी लक्ष्य बिंद्रा को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर खून से सने कपड़े, खाली शराब की बोतल और खून से सना डंडा बरामद किया है। आमिर की तलाश शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+